सम्भल। भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय, एकता विहार कालोनी, सदस्यता अभियान 2024 को लेकर मुख्य अथिति प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार धर्मपाल सिंह जी उपस्थित रहे बैठक की शुरुआत भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया ।उसके बाद राष्ट्रगान किया गया बैठक की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने रखी उन्होंने कहा कि सदस्यता

अभियान हमारी पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है ।सभी को मिलकर नए सदस्य बनाने के लिए बूथ स्तर पर जाकर नए सदस्य बनाने है हमे हर बूथ पर 200 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखना है सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो तक सदस्यता अभियान को प्रचारित करना है। जिला प्रभारी हेमंत राजपूत ने कहा कि नए सदस्य बनाने के लिए हमे तन मन से मेहनत करनी है ।जिला प्रभारी हेमंत राजपूत जी ने कहा पार्टी की प्रदेश कार्यालय लखनऊ की कार्यशाला में नए सदस्य बनाने के अभियान को लेकर विस्तृत

जानकारी दी गई ।जिले कि कार्यशाला में पदाधिकारियों को मंडल एवम बूथस्तर तक जिम्मेदारी दी गई है। सभी को अभियान में पार्टी की मंशा को समझते हुए नए सदस्य बनाने में लगना है। प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार धर्मपाल सिंह ने कहा की भाजपा ने सबसे बड़ा डिजिटल सदस्यता अभियान 2014-15,2017 ( विशेष सदस्यता) व 2019 में किया था 2015 में 1.86 करोड लोग भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनाए गए थे। 2019

में 90 लाख अतिरिक्त लोगों की सदस्यता दी गई 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान विशेष सदस्यता की गई जिसमें महिला ,अनुचित और युवा सदस्यता की गई थी और 30 लाख नए सदस्य बनाए गए थे। इस तरह से 2015 से 2022 तक उत्तर प्रदेश में कुल 3 करोड़ 3 लाख लोग भाजपा के सदस्य बने 1 करोड़ 83 लाख सदस्यों को वेरिफिकेशन भी किया किया गया था। प्रदेश में कुल 1.12 लाख कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बने थे जो भाजपा के प्रदेश से लेकर बूथ तक पदाधिकारी वर्ग में शामिल रहे 2024 भाजपा का संगठन वर्ष है ।जिसके

लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है ।ऑनलाइन सदस्यता के लिए इस बार सभी को 8800002024 पर मिस कॉल देना है। जिसके बाद मैसेज द्वारा आपका सदस्यता कोड मिलेगा इसी के साथ एक लिंक आएगा जिस पर जाकर सभी को डिजिटल फॉर्म भरना होगा जिसको सबमिट करते ही सदस्य का सदस्यता कार्ड बनकर आ जाएगा सभी जनप्रतिनिधि एवम पार्टी पदाधिकारियों को नए सदस्य बनाने है मंडल एवम मोर्चा स्तर पर कार्यशाला होंगी सभी मोर्चों एवम विभाग प्रकोष्ठ को भी ने सदस्य बनाने है। अभियान का पहला चरण 2 से 25 सितंबर , दूसरा 1से 15 अक्टूबर तक चलेगा 16

से 31 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा सदस्यता अभियान के लिए किसी भी प्रश्न या सहयता के लिए भाजपा की हेल्पलाइन नंबर 8860147147 पर काल कर जानकारी ले सकते है । प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ करने के साथ ही दिनांक 2 सितंबर साय 5 बजे से 3 सितंबर साय 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 10 लाख लोग सदस्यता ग्रहण कर चुके थे। इसके बाद दिनांक 4 एवं 5 सितंबर को प्रभारी मंत्री एवं जिला प्रभारी सांसद विधायक पदाधिकारी द्वारा प्रदेश सदस्यता अभियान का शुभारंभ अपने अपने जिलों में किया जा रहा है। 31 अगस्त 2024 को हमने सभी बूथ समितियां की तैयारी बैठक की है। इस बैठक में जनप्रतिनिधि जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी बूथों पर गए थे। प्रदेश में सभी 162012 बूथों पर बूथ समितियां को सदस्यता का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके पहले प्रदेश स्तर पर कार्यशाला 20 अगस्त को एवं जिलों की कार्यशाला 22

अगस्त से 24 अगस्त तक की गई मोर्चा मंडल स्तर पर कार्यशालाएं 26 से 28 अगस्त तक की गई थी। सक्रिय सदस्यता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 100 सदस्य अवश्य बनाएगा भाजपा प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता पर्व मनाएगी क्योंकि यह वर्ष माननीय अटल की शताब्दी वर्ष भी है। इस दिन सदस्यता अभियान के अति विशिष्ट लोगों चिकित्सक, अभियंता वर्ग, प्रोफेशनल कार्य करने वाले ,शिक्षकों, नाटयकारों कला वर्ग के विशिष्ट लोगों महिला, युवा, किसान, व्यापारी खिलाड़ियों सहकारिता समूह स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूह के पास जाकर सदस्य बनेंगे और उनका सदस्यता कार्ड सोशल मीडिया पर प्रदर्शित करेंगे माननीय मंत्री द्वारा प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद माननीय मंत्री द्वारा शंकर स्कूल चौराहे पर लगाए गए सदस्यता अभियान का कैंप का फीता काटकर शुभारंभ किया गया और नए सदस्य बनाए गए इसके बाद पूर्व जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश त्यागी जी के घर पर जाकर उनकोश्रद्धांजलि अर्पित की कल्कि विष्णु मंदिर पर जाकर पूजा अर्चना कर आगे विकास कार्य करने का आश्वासन भी दिया इसके लिए मुख्यमंत्री से पुणे आग्रह करेंगे बैठक का संचालन पूर्व जिला महामंत्रि हरिओम शर्मा व अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह जी ने की बैठक में जिला प्रभारी हेमंत राजपूत जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, डाक्टर नरेंद्र सिंह, भीष्म शर्मा जी, चंद्रपाल सिंह, राजेश शंकर राजू,हिरदेश यादव, सुगंधा, अखिलेश खिलाड़ी, हर्ष वर्धन, कुलदीप, धीरेंद्र यादव, गुलफाम यादव ,अर्जुन बाल्मिकी,विपिन गुप्ता, हरिओम शर्मा,देवेंद्र सिंह,योगेंद्र त्यागी, संध्या गर्ग, विपिन राघव, जयप्रकाश, सभी मंडल अध्यक्ष, तेजपाल सेनी, चंद्रपाल राणा अंकित जैन मनोज कठेरिया आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट