साइबर ठगी के प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, कुल धनराशि 665000/- रुपये मे से 200000/- रुपये की धनराशि बैंक में होल्ड कराते हुये वापस कराने के संबंध में।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ ड़ॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जनसामान्य को समय-समय पर जागरुक करने तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूँ
को आवश्यक / त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसमें पीडित/शिकायतकर्ता श्री परितोष शर्मा पुत्र श्री ओमप्रकाश शर्मा निवासी थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ के साथ कुल 665000/- रुपये का फ्राड हुआ था जिसकी शिकायत आवेदक  परितोष शर्मा उपरोक्त द्वारा एनसीआरपी पोर्टल के हैल्पलाइन नम्बर 1930 पर तत्काल कॉल कर शिकायत दर्ज करायी गयी थी। जिसकी शिकायत संख्या – 23106240060508 है। जिसमें थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए आवेदक के साथ की गयी साइबर ठगी की कुल धनराशि में से 200000/- रुपये को तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज करा दिया गया तदुपरान्त उक्त साइबर ठगी की धनराशि शिकायतकर्ता/पीडित के खाते में स्थानान्तरित किये जाने हेतु मा0 न्यायालय श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा जारी आदेश दिनांक 20.08.2024 भी सम्बन्धित बैंक नोडल को प्रेषित किया गया है।

साइबर थाना बदायूँ पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ
2.निरीक्षक गौरव विश्नोई, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ
3.का0 1700 शुभमपाल, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ
4.का0 1912 संदीप कुमार, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ
5.का0 200 राज चौधरी, थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ

अपील- किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें।

सोशल मीडिया सैल
जनपद बदायूँ

रिपोर्टर निर्दोष शर्मा