उघैती।  मंदिर पर पूजा करने जा रही एक महिला ग्राम प्रधान के साथ गाली गलौज की गई। विरोध करने पर कपड़े भी फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दो आरोपियों को जेल भेजा है।
घटना थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह है। गांव की महिला प्रधान मंदिर पर पूजा अर्चना करने जा रही थी। आरोप है, तभी गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह, अरुण सिंह सुरेश उर्फ नन्नुकी शराब के नशे में गालियां देने लगे। गलियों का विरोध करने पर आरोपियों  ने छेड़छाड़ की नियत से कपड़े फाड़ दिए। घटना के बाद प्रधान ने डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद प्रधान ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद अरुण एवं नन्नुकी को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्टर अकरम मलिक