सेवा में,
जिलाधिकारी ,
जनपद-बदायूँ
/नगर मजिस्ट्रेट
नगर बदायूं उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज के कार्यलय में प्रधानाचार्य की मौजूदगी में अश्लील डांस रंगरलियाँ मनाये जाने के संदर्भ में शिकायती पत्र

बदायूँ । युवा मंच संगठन के द्वारा जनहित व समाजिकहित में एक ज्ञापन धु्रव देव गुप्ता के नेतृत्व मेडिकल कॉलेज बदायँूू में प्रधानाचार्य की मौजूदगी में फिल्मी गानों पर अश्लील तरह से डांस किया जा रहा है। जिस पर कार्यवाही की माँग है, जिसका पत्रचार महामहिम राजयपल महोदया , मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश, उप मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश, स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश एवं मुख्य व अपर सचिव को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी जा चुकी है।
बदायूँ का एक मात्र मेडिकल कॉलेज जो शिक्षा का मंदिर है और स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं के उद्देश्य से संचालित हो रहा है जो करोड़ो रूपयों की लागत से बने इस शिक्षा और स्वास्थ्य के जगह पर फिल्मी गानों पर अश्लील तरह से डांस करना सरकार के द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य शिक्षा की सेवाओं की बदनामी है। मेडिकल कालेज के प्रधानचार्य और डाॅक्टरों और कर्मचारियों के इस कृत्य पर महोदय त्वरित कार्यवाही होना समाजिकहित जनहित में कानूनी रूप से भारतीय संविधान की अनुरूप नियमानुसार होना जरूरी है। जिला प्रशासन इस विषय के लिये जिम्मेदार है। अगर कार्यवाही सुनिश्चित नहीं होती है तो कार्यवाही न होने की दृष्टि में युवा मंच संगठन के द्वारा न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर आवाज बुलंद करेगा।
ज्ञापन के उपरोक्त विषय का संज्ञान गंभीरता पूर्वक लेकर कार्यवाही सुनिश्चित करने की कृपा करें।


धन्यवाद

(2)

प्रतिलिपिः-आवश्यक कार्यवाही हेतु।

1- महामहिम आनंदी बेन पटेल (राज्यपाल)
उ0प्र0 कार्यालय महात्मा गांधी मार्ग, राजभवन कॉलोनी, द मॉल एवेन्यू, लखनऊ 226027.
2- मुख्यमंत्री कार्यालय, लाल वीर शास्त्री भवन, सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, 226001
3- योगी आदित्यनाथ महाराजा आवास 5, कालिदास रोड, लखनऊ, 226007।
4- माननीय योगी आदित्यनाथ महाराजा यूपी सीएम का कार्यालय मुख्यमंत्री
कार्यालय, लाल वीर शास्त्री भवन, सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ, उ0प्र0 भारत
पिन-226001
5- केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री-42, महानगर, लखनऊ, उ0प्र0-226006
6- प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश श्री अवनीश कुमार अवस्थी-अपर मुख्य सचिव गृह, गोपन,
वीजा, पासपोर्ट, कारागार एवं सतर्कता विभाग लोक भवन सी ब्लाक कक्ष संख्या-509
पंचम तल लखनऊ।
7- अरविन्द कुमार अरविन्द कुमार प्रमुख सचिव कक्ष संख्या 123 श्री लाल
बहादुर शास्त्री भवन, लखनऊ।
8- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 03 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ उत्तर प्रदेश।

संलग्नक-
वीडियो के आधार पर चिन्हित फोटो ग्राफी के छायाचित्र

भवदीय

धु्रव देव गुप्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष
युवा मंच संगठन