सहसवान: रिश्तेदारी में जा रहे ग्रामीणों की बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक मासूम और महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सहसवान कछला

मार्ग पर हुआ। उझानी थाना क्षेत्र के गांव गूदरागंज निवासी विजय सिंह की पुत्री धर्मवती की शादी सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव मुडारी सिधारपुर

निवासी भगवान सिंह के साथ हुई है। वह यहां आए हुए थे। सोमवार शाम विजय सिंह की मृत्यु हो गई थी। मंगलवार को गांव गूदरागंज से उनके स्वजन बाइकों से

यहां आ रहे थे। कछला मार्ग पर पैरामेडिकल कालेज के पास बाइकें आपस में टकरा गई। हादसे में बाइकों पर सवार दलवीर सिंह, उनकी पत्नी कुसुमा, पूर्वी पत्नी

आशीष, उनकी आठ माह की पुत्री अनुष्का और आनंदी देवी पत्नी जहान सिंह घायल हो गईं। पीआरवी ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।