कोटकासिम तहसील के जोड़िया गांव स्थित सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने 10 + 2 की परीक्षा में अपना परचम लहराया है। विद्यालय के छात्र नितिन यादव पुत्र राजेश कुमार यादव ने विज्ञान संकाय

में 96.80 परसेंट अंक, सृष्टि यादव पुत्री कर्मवीर यादव ने विज्ञान संकाय में 95.20 अंक, अंतिम यादव पुत्र अजीत यादव ने विज्ञान संकाय में 94.20 अंक, पिंकी पुत्री

विनोद कुमार ने कला संकाय में 94.2% अंक, तनु यादव पुत्री अजीत कुमार यादव ने विज्ञान संकाय में 93.6% अंक, विनय कुमार गुप्ता पुत्र रूपराम गुप्ता ने कला

संकाय में 92.6% अंक, निधि यादव पुत्री सोमनाथ यादव ने कला संकाय में 90.8% अंक, विपिन शर्मा पुत्र प्रभु दयाल शर्मा ने विज्ञान संकाय में 90.8% अंक प्राप्त

कर अपने परिवार, विद्यालय एवं अपने गांव का नाम रोशन किया है। विद्यालय द्वारा आयोजित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में, सभी प्रतिभावान

छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर एवं मुंह मीठा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ सहित अभिभावक गण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर मुकेश कुमार