BJP की विजय संकल्प रैली में PM नरेंद्र मोदी का बयान।

3 करोड़ ग्रामीण बहनों को हम लखपति दीदी बनते देखेंगे।

योगी जी के नेतृत्व में UP का भाग्य बदल रहा है।

UP का सांसद होने के नाते मेरे लिए भी गर्व का विषय है।

आज बरेली-बदायूं के लोगो को PM सम्मान निधि से 600 करोड़ मिल चुके है।

2024 का चुनाव 1 हजार वर्ष पुरानी गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने का चुनाव है।

BJP की विजय संकल्प रैली में PM नरेंद्र मोदी का बयान।

मैं बड़ी श्रद्धा से पानी के अंदर समुद्र में जाकर द्वारिका के पत्थरों का आशीर्वाद लेने गया।

कांग्रेस का इरादा OBC आरक्षण छीन कर अपने खास वोटबैंक को देने का है।

कांग्रेस के इरादों पर सपा के सहजादे ने चुप्पी साध रखी है।

कांग्रेस के इरादे को सपा का पूरा समर्थन है।

कल से देश मे एक नया नारा चर्चा में आया है।

कांग्रेस आपकी संपत्ति का एक्स रे कराना चाहती है।

कांग्रेस का इरादा आपकी संपत्ति छीनकर अपने खास वोट बैंक को देने की है।

आंवला में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस के इरादों पर सपा के शहजादे ने साधी चुप्पी
: बदायूं और आंवला लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को आलमपुर जाफराबाद के सैनिक मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने परिवारवाद को लेकर सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

बरेली के आलमपुर जाफराबाद के सैनिक मैदान में बदायूं और आंवला लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। पहले यह कार्यक्रम बदायूं में प्रस्तावित था। बाद में बदलाव किया गया। बता दें कि आलमपुर जाफराबाद आंवला लोकसभा क्षेत्र में आता है।


बदायूं रोड पर भारी वाहनों का आवागमन बंद


भमोरा के आलमपुर जाफराबाद में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की वजह से बदायूं रोड पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया। अन्य रास्ते भी इससे प्रभावित रहे। एसएसपी के निर्देश पर एसपी यातायात ने यह व्यवस्था लागू की।लेकिन पब्लिक जाम से जूझती रही..

आंवला और बदायूं सीट के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सैनिक मैदान पर विशाल पंडाल सजाया गया। मंच पर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह, गुलाबो देवी, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य, बरेली सांसद संतोष गंगवार और दोनों सीटों के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर करीब तीन बजकर 25 मिनट पर आलमपुर जाफराबाद में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचा। यहां से वह सीधे मंच पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। मातृशक्ति ने शिव प्रतिमा देकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।



प्रधानमंत्री ने कहा कि जितनी मजबूत नींव, उतना मजबूत घर। इसी सोच के साथ भाजपा विकसित भारत के लिए गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति को सशक्त कर रही है।
मोदी ने कहा कि यह भाजपा ही है जिसने घर, नल, जल, शौचालय, गैस कनेक्शन दिया है। मुफ्त राशन दिया ताकि कोई भूखा न सोए। मुफ्त इलाज इसलिए शुरू किया ताकि किसी को बीमारी ना छिपानी पड़े। अब बुजुर्गों को भी मुफ्त इलाज की गारंटी दी है।


मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन किसी भी हद तक जा सकता है। कांग्रेस का खतरनाक पंजा आपका हक छीनने वाला है। ओबीसी, एससी के आरक्षण का एक हिस्सा कांग्रेस के एक खास वोट बैंक को दिया जाएगा। यह जानकारी सपा को है लेकिन उन्होंने चुप्पी साध रखी है।


उन्होंने कहा कि दस साल पहले सपा और कांग्रेस वाले कहते थे कि ये भाजपा वाले बड़ी बड़ी बातें करते हैं। राम मंदिर के नाम पर चिढ़ाते थे। गाली देते थे। आपके आशीर्वाद से रामलला का मंदिर बनवाया। तारीख और टाइम भी बताया और निमंत्रण भी दिया। इतना बड़ा अवसर फिर भी उनका अहंकार इतना था कि सपा और कांग्रेस दोनों को राम मंदिर का निमंत्रण घर जाकर दिया था, उसे ठुकरा दिया था। अगर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को स्वीकार किया तो उनका वोट बैंक नाराज हो जाएगा।