सम्भल। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 16 व्यापारी सम्मान महासम्मेलन सीता रोड स्थित साहू झुननी लाल की धर्मशाला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका चंदौसी अध्यक्ष लता वार्ष्णेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर कर किया गया। कार्यक्रम में संगठन की प्रार्थना व राष्ट्रीय गान के साथ शुरू हुआ सर्वप्रथम व्यापारी शिरोमणी अवॉर्ड व्यापारी अर्जुन शिरोमणी अवॉर्ड विशिष्ट सेवा अवॉर्ड उत्कर्ष सेवा अवॉर्ड से व्यापारियों व समाजसेवियों को सम्मान पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम से सब का मन मोह लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रेम ग्रोवर ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने हमेशा व्यापारी हित में कार्य किए व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ आज कई योजनाएं व्यापारियों के हित के लिए सरकार से लागू कराई है प्रदेश मंत्री शाह अलम मंसूरी ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में आज तेजी से व्यापारी जुड़ रहा है। खासकर युवा व महिला व्यापारी महिलाओं में भी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जोड़कर अपने आप को गौरव महसूस करती हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं को उठाने के साथ-साथ व्यापारियों को सम्मान दिलाने का कार्य करता हैमुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है महिला दिवस के अवसर पर सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण देकर महिलाओं देश की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगी कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री सतपाल गुप्ता उमेश वाष्र्णेय जयशंकर दुबे विनोद कुमार बिन्नी परितोष मिश्रा हाजी एहतेशाम रेखा रस्तोगी अनिल अग्रवाल वसीम अख्तर आदि लोगों ने संबोधित किया कार्यक्रम में जनपद संभल से 251 व्यापारी व समाजसेवी महिला व्यापारी व महिला समाजसेवियों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में चंदौसीके अलावा संभल सराय तरीन बहजोई गिन्नोर राजपुरा असमोली बबराला इस्लामनगर के व्यापारी शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम ग्रोवर व संचालन प्रभात कृष्णा व शाह अलम मंसूरी ने संयुक्त रूप से किया मुख्य रूप से सुशील अग्रवाल अनुज वार्ष्णेय सुभाष पाल राजू चड्ढा सुभाष मित्तल विकास मिश्रा कमल लाल वाले जितेंद्र मग्गू अशोक बजाज डॉली शर्मा राकेश मिश्रा मंजू अग्रवाल अंशु अग्रवाल प्रीति अग्रवाल प्रखर अग्रवाल रुचि अग्रवाल अनिल खाल वाले इरफान मंसूरी उमर शमसी राजदीप शर्मा सोनू सागर तरुण नीरज आकाश ओहरी शौर्य कोयल गोयल कार्तिक वर्मा तरन्नाथ आदि सैकड़ो व्यापारी शामिल रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट