बदायूँ । मदरसा बरकातिया रज़बिया की 16 वीं सालाना फैजान ए कुरान कॉन्फ्रेंस व जश्ने दस्तारे हिफ़्ज़ो किरात 8 व 9 मार्च को क़ादरी चौक मोहल्ला नागरान में होगी।
साथ ही हजरत ताजुल उलमा अलैहिर्रहमह मारहरवी का 70 वां और हजरत मजहरुल उलमा अलैहिर्रहमह बदायूंनी का 16 वा उर्स शरीफ जेरे कयादत गुले गुलजारे रजवियत, नबीराए आला हजरत अल्लामा अहसन रज़ा खां साहब किबला सज्जादा नशीन खानकाहे रजविया बरेली शरीफ मनाया जाएगा।
नाज़िमे उर्स मुहम्मद मंज़र हसन नूरी ने बताया कि 8 मार्च बरोज जुमा को हजरत ताजुल उलमा अलैहिर्रहमह मारहरवी का 70 वां उर्स मुबारक मनाया जाएगा रात्रि 8:55बजे कुल शरीफ की फातिहा होगी, जिसके बाद कादरी चौक मोहल्ला नागरान में फ़ैज़ाने क़ुरान कॉन्फ्रेंस होगी।
9मार्च बरोज शनिवार को हजरत मजहरुल उलमा अलैहिर्रहमह बदायूंनी का1 6 वा उर्स शरीफ के तहत सुबह नौ बजे नातिया मुशायरा और दोपहर 12:30 बजे हजरत मजहरुल उलमा अलैहिर्रहमह बदायूंनी का मदरसा बरकातिया रज़बिया मोहल्ला नागरान में कुल शरीफ की रस्म अदा की जायेगी।जिसके बाद आम लंगर किया जाएगा।