अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने देखी हेलीपेड व्यवस्था

सम्भल। देश भर मे जाने पहचाने जाने वाले मरहूम सांसद डॉ0 शफीकुरर्हमान बर्क के इंतेकाल के बाद हर दिन राजनीतिक, धार्मिक ओर सामाजिक हस्तियां बर्क साहब को याद कर उन्हे खिराजे अकीदत पेश कर रही हैं।
नगर के दीपा सराय बर्क मंज़िल पर मरहूम सांसद डॉ0 शफीकुरर्हमान बर्क के इंतेकाल के बाद हर दिन कोई न कोई शख्सियत डॉ0 शफीकुरर्हमान बर्क के इंतेकाल पर गहरा अफसोस ज़ाहिर कर दुख प्रकट कर रहे हैं। दरगाह हज़रत ख्वाजा शमसुद्दीन तुर्क शाह विलायत साहब के सज्जादानशींन व प्रसिद्व सूफी धर्मगुरू सैयद ख्वाजा मेराज हुसैन साबरी ने बर्क साहब के इंतेकाल पर गहरा अफसोस प्रकट करते हुए खिराजे अकीदत पेश की। साथ ही पौत्रे ज़ियाउरर्हमान बर्क विधायक को पगड़ी भी बांधी ओर बर्क साहब की ज़िम्मेदारियों को अच्छे से

संभालने के लिए दुआ दी। पूर्व सांसद मुरादाबाद चन्द्रविजय सिंह उर्फ बेबी राजा ने भी बर्क साहब को याद कर गहरा दुख जताया। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरोहा महबूब अली, समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा उ0 प्र0 के अध्यक्ष शकील नदवी, जिल़ा जज एटा फैमली कोर्ट अहमद उल्ला खां सहित कई हस्तियों ने बर्क मंज़िल पहुंचकर इंतेकाल पर अफसोस ज़ाहिर करते हुए परिवार से मिलकर सांत्वना दी। वहीं समाजवादी पाटी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने विधायक ज़ियाउरर्हमान व जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज़ खां, अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष हाजी अशरफ किदवई व अन्य नेताओं के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सम्भल आगमन को लेकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। साथ ही हेलीपेड पर हैलीकॉप्टर की व्यवस्था को देखा।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट