उसावां । आंवला लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार धर्मेन्द्र कश्यप को भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर चेयरमेन पति अनिल सिंह चौहान ने लड्डू खिलाकर धर्मेन्द्र कश्यप को फिर भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
चेयरमैन पति अनिल सिंह चौहान ने बरेली सांसद धर्मेंद्र कश्यप के कार्यालय पहुंचकर संसद को प्रत्याशी बनाए जाने पर मिठाई खिलाई।


भाजपा की पहली लिस्ट में आंवला लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी के रुप में भाजपा सांसद धर्मेन्द्र कश्यप के नाम की घोषणा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई ,चेयरमैन प्रियंका सिंह चौहान के पति अनिल सिंह चौहान ने मुख्य बाजार चौराहे पर कस्बा बासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं को लड्डू

खिलाकर खुशी का इजहार किया , भाजपा के धर्मेन्द्र सिंह चौहान , ओमपाल सिंह , अरुल प्रताप सिंह , कुलवीर गुप्ता , अभय प्रताप सिंह , किशोर सिंह , अर्जुन कश्यप , नन्हे सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।