उसावां। आंवला लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार धर्मेन्द्र कश्यप को भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
शनिवार की शाम को जैसे ही आंवला लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी के रुप में भाजपा सांसद धर्मेन्द्र कश्यप के नाम की घोषणा हुई वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा के मण्ड़ल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह ने भाजपा सांसद धर्मेन्द्र कश्यप को आंवला लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि धर्मेन्द्र कश्यप तीसरी बार तीन लाख पार का मंत्र भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया , इस मौके पर, रामबहादुर सिंह , गौरव मिश्रा , सन्तोष गुप्ता , नरेश कश्यप , धनमेश कश्यप ,राम प्रताप,धमेंद्र सिंह राजकुमार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।