पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आर्थिक लाभ दिलाने की मांग 

उघैती। खेत में खड़ी गेहूं की फसल को आवारा गोवंशों ने चट कर दिया। फसल चट होने के बाद से किसान सदमे में है। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आर्थिक लाभ दिलाने की मांग की है।उघैती थाना क्षेत्र के गांव मेवली  निवासी चंद्रभान सिंह के पास खेतीबाड़ी करने के लिए केवल पांच बीघा ही जमीन है। जिसमें वह खेती-बड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। बीती रात चंद्रभान के खेत में आवारा गोवंशों ने डेरा जमा लिया। खेत में खड़ी गेहूं की फसल को आवारा गौवंशो ने  रात्रि में खेत में खड़ी फसल चट  कर दी। जब सुबह किसान  खेत पर फसल देखने के लिए पहुंचा तो खेत में फसल के नाम पर कुछ नहीं बचा।किसान फसल का नुकसान देखकर सदमे  में चला गया। पीड़ित किसान ने बताया फसल चट होने से उसे काफी नुकसान हुआ है।पीड़ित किसान के पास केवल यही एक खेत था। जिससे वह परिवार का  पालन पोषण कर रहा था। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर आर्थिक लाभ दिलाए जाने की  मांग की है।

कुछ दिन पूर्व उघैती थाना क्षेत्र के गांव लोथर में भी घुमंतु गायों के झुंड ने किसान की फसल को चौपट कर दिया। गांव लोथर निवासी इंद्रपाल पुत्र रामलाल के खेत में घुमंतु गायों का झुंड घुस गया जब इस बात की जानकारी इंद्रपाल को मिली दौड़कर खेत पर पहुंचे।जब तक कुछ कर पाते फसल को गायों का झुंड चौपट कर चुका था। पीड़ित किसान ने आर्थिक लाभ की गुहार लगाई हैं।

रिपोर्टर अकरम मलिक