बदायूँ। 10 जनवरी को शहर अध्यक्ष चौधरी वफाती मियां के नेतृत्व में प्रदेश सचिव जिला प्रभारी तनवीर सफदर का शहर के दातागंज चुंगी पर भारी तादाद में इकट्ठे हुए कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत से गदगद तनवीर सफदर ने कहा कि अब किसी भी कार्यकर्ता के मान सम्मान को ठेस नहीं पहुंचेगी सबका सम्मान किया जाएगा और संगठन को मजबूत करने के लिए हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता से मिलेंगे उन्होंने कहा कि आज समाज का हर वर्ग परेशान है युवा बेरोजगार हैं महंगाइ आसमान छू रही है महिलाओं की सुरक्षा नहीं है और देश की संपत्ति को मोदी जी अपने चाहितो को धीरे-धीरे सौंफ़ रहे हैं। देश के नौजवानों को किसानों को व्यापारियों को महिलाओं को जगाने के लिए राहुल गांधी निरंतर संघर्ष कर रहे हैं और भारत जोड़ो न्याया यात्रा की शुरुआत कर हर उस व्यक्ति को न्याय दिलाना चाहते हैं जो विकास मेंअति पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा सबसे ज्यादा दिन उत्तर

प्रदेश में रहेगी और 14 जनपदों को जोडती हुई आगे बढ़ेगी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश चंद्र मिश्रा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जिला महासचिव डॉक्टर रामरतन पटेल अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी नुसरत अली, शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद वसीम अली उपहार आजाद महासचिव अमन खान हाजी ताहिरउद्दीन इकरार अली जिला सचिव अवनीश यादव पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष अफजाल वेग बाली मोहम्मद शहर सचिव हाजी इमरान रईस फारुकी आलोक जोशी उपाध्यक्ष अहमद अमजदी इकबाल वेग कल्लू अंसारी पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष मोरपाल प्रजापति युवा नेता ओम प्रकाश रजनीश नेत्रपाल रामचंद्र निहाल उद्दीन शहर अध्यक्ष बन्नये खान रईस फारुकी आदि लोग मौजूद रहे।