नगर वासियों ने अलाव जलवाए जाने को लेकर नगर पालिका पर लगाया पक्षपात का आरोप।

सहसवान। नगर में ठंड से कांप रहे। लोगों को अलाव का सहारा नहीं मिल पा रहा है। वैसे तो नगर पालिका द्वारा शहर में अलाव जलाने का दावा किया जा रहा लेकिन हकीकत इससे उलट है। नगर पालिका द्वारा पहले से चिन्हित स्थलों में से कुछ को छोड़ दिया जाए तो बाकी स्थलों पर अलाव की व्यवस्था आज तक नहीं हो पाई है। अलाव तो दूर ठंड से कांप रहे। लोगों को कंबल तक नहीं दिया गया हर साल ठंड आते ही कंबल व अलाव के लिए कवायद शुरू होती है। यह अलग बात है,कि नगर में अब तक ठंड से कोई अनहोनी नहीं हुई लेकिन आगे भी नहीं होगी इसकी गारंटी तो नहीं ली जा सकती है। जिम्मेदार अपनी फाइल में अलाव जलवाने व कंबल बांटे जाने की तैयारी तो पूरी करके बैठे हैं। लेकिन धरातल पर यह दोनों कार्य कब होगा किसी को पता नहीं है। नगर पालिका की माने तो नगर में कुछ ही स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। तो वहीं कुछ नगर वासियों ने नगर पालिका के ऊपर अलाव जलवाए जाने को लेकर पक्षपात का भी आरोप लगाया है। जहां कुछ बस्तियों में नगर पालिका द्वारा अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। जिसके कारण लोग ठंड से परेशान नजर आ रहे हैं।