उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र के मंदिर दोनों सदनों में 142 सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नई तहसील पर उप जिलाधिकारी कार्यालय के सम्मुख विरोध प्रदर्शन किया गया।
शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में आज संभल उप जिलाधिकारी कार्यालय के सम्मुख शहर कांग्रेस एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करते हुए सरकार को घेरा तथा कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अप्रत्याशित हमले करते हुए दोनों सदनों से 142 सांसदों को निलंबित कर दिया है। सरकार का यह कृत्य हमारे लोकतांत्रिक सिद्धांतों की हत्या और हमारी संसद को लोकतंत्र के कब्रिस्तान में बदल जाने के रूप में वर्णित किया जाएगा भारत देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने एवं तानाशाही राजशाही को समाप्त कर देश में लोकतंत्र एवं अपना संविधान स्थापित करने के लिए कितने ही देश प्रेमियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी

और कितनों ने आजादी और लोकतंत्र के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चुमा था परंतु बीजेपी की तानाशाही से ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा अप्रत्यक्ष रूप से लोकतंत्र को समाप्त कर एवं संविधान को कमजोर कर हिटलर शाही लाना चाहती है। जो लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। जिस पर इंडिया गठबंधन की बैठक में इस कृत्य पर भाजपा को घेरने का निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष कल्पना सिंह, मुशीर खान तरीन, आरिफ तुर्की, हाजी अशरफ अंसारी, आरिफ तनवीर, मोहम्मद अंसार, जीतपाल सिंह एड0, अकील अहमद, वीर सिंह सागर, अक्षय ठाकुर, चुन्नीलाल सैनी, सुभानी ,अकरम अंसारी, डॉक्टर सलाउद्दीन, अख्तर कससार, डॉक्टर सलमान, फिरासत खान, सरफराज सैफी, बब्बू खान, जीशान सिद्दीकी, मोहम्मद नईम, इफ्तिखार कुरेशी, अंजार मंसूरी, इरफान अली, आदि उपस्थित रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट