बदायूं: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गांव औरामई में सूक्ष्म जगत के परिशोधन के लिए विराट दीप यज्ञ हुआ। देवकन्याओं ने दीप प्रज्वलित किए। वेदाचार्य उत्कर्ष पटेल ने कहा कि मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण श्रेष्ठ के संस्कारों से ही संभव है। मनुष्य अपने अधिकारों को पाने के लिए अपने कर्त्तव्य को भूलता जा रहा है। गुरु का श्रेष्ठ मार्गदर्शन ही सही राह दिखाने की सामर्थ्य रखता है। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने ओम और स्वास्तिक के रूप में सजे दीपकों की झिलमिलाती रोशनी आकर्षण का केंद्र रही। गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यह भगवान को समर्पित की गई। देवकन्याओं ने सुंदर रंगोली बनाई। इस अवसर पर संजीव कुमार, जैनेंद्र सिंह, कालीचरण सिंह, शिवा, रेखा, यशवंती, मीना देवी, सृष्टि पटेल, मीरा देवी आदि मौजूद रहीं।

Roztok, který zachrání
<