समाजसेवा के क्षेत्र में सजातीय महिलाओं द्वारा दिये जा रहे महत्वपूर्ण और अतुल्यनीय योगदान से समाज का हर वर्ग भलिभाँति परिचित है ।समाजसेवी महिलाएं गृहस्थी और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ -साथ शिक्षा -चिकित्सा -सामाजिक व धार्मिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर भागीदारी कर रहीं हैं और समाज को लाभान्वित कर रहीं हैं। ऐसी समाजसेवी महिलाओ को सम्मानित करने विसौली के समाजसेवी नीरज वार्ष्णेय सांईराम सम्भल में महिला शक्ति संगठन की महिलाओ को सम्मानित करने के लिए हयातनगर स्थित जर्मन वाले मन्दिर पहुंचे ।

सम्भल हयातनगर थाना क्षेत्र के जर्मन बाले मन्दिर पर विसौली से आये समाजसेवी नीरज वार्ष्णेय साईराम का स्वागत फूलमाला से किया गया । आपको बता दे की महिला शक्ति संगठन ने सालों से महिलाओ की शक्ति बनने ओर उनको जागरूक करने का काम करता आया है। संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय के नेतृत्व में यह संगठन बनाया गया जिसका उद्देश्य गरीब महिलाओं की मदद करना और महिलाओं को जागरूक करना पहली प्राथमिकता रही जिसके आधार पर इस संगठन का नाम अन्य जिलों में भी होने लगा इस संगठन को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सम्मानित किया जा चुका है। इस संगठन की काबिलियत की चर्चा कई जिलों में होने लगी और महिलाओं में भी यह संगठन तरक्की करने लगा इतना ही नहीं इस संगठन ने एक अभियान ऐसा भी चलाया जो फिर से सुर्खियों में आया जी हां महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने अपने संगठन की महिलाओ के साथ मिलकर निर्धन कन्या की शादी में सहयोग करने का ऐलान किया था जो आज भी चल रहा है । तीन दर्जन से ज्यादा यह संगठन निर्धन कन्या की शादी में सहयोग कर चुका है। जिसकी चर्चा एक बार फिर सुर्खियों में आने लगी इसी को देखते हुए बिसौली के समाजसेवी नीरज वार्ष्णेय सांईराम को मीडिया के माध्यम से मिली और उन्होंने एलान करते हुए कहा कि 3 दिसम्बर को महिला संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय के साथ उनके संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इसी संबंध में मुख्य अतिथि व समाजसेवी नीरज वार्ष्णेय सांईराम सम्भल में हयातनगर क्षेत्र के जर्मन बाले मन्दिर पर पहुंचकर महिला शक्ति संगठन को सम्मानित कर उनके पदाधिकारी व सदस्यों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर नीरज वार्ष्णेय सांईराम ने कहा की महिला देश व समाज की धरोहर है। जिसके बलबूते न समाज चल सकता है न ही देश। इसलिए हर नारी को सम्मान देना सभी का फर्ज बनता है। इसलिए हमने भी आज महिला शाक्ति संगठन की महिलाओ को सम्मानित किया है । मुझे खुशी इस बात की यह भी है की इन महिलाओ ने बहुत सी निर्धन कन्याओं की शादी में सहयोग किया इतना ही नहीं यह सभी महिलाएं महिलाओं को सशक्ति बनाने में बहुत अहम रोल निभा रही हैं इसलिए हमें भी गौरव महसूस हो रहा है कि हमने इन्हें सम्मानित किया। तो वही संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने समाजसेवी नीरज वार्ष्णेय सांईराम का आभार प्रकट किया और कहा कि हमारा संगठन हमेशा महिलाओं को सशक्त बनता है और निर्धन कन्याओं की शादी में हम अपनी बेटी समझ कर उसकी मदद करते हैं और आगे भी करते रहेंगे मेरे संगठन की सभी महिलाएं एकता के साथ रहती हैं आज हमारा संगठन जो भी सम्मान प्राप्त किया है यह सब उन्हीं की देन है इस अवसर पर सम्मानित होने वाली महिलाओं में खुशबू ,कविता,साधना, कुसुम लता, नेहा,बृजबाला,अंजना,निशि कल्पना, विनीता, छाया,माधुरी, वर्षा ,दीप्ति, रिचा,मधु,पुष्पा,रिचा,प्रीति प्रतीक,शशी,सोनिया, नीलिमा,मंजू, लक्ष्मी, संतोष, रेखा ,पारुल ,ममता,नीलम आदि महिलाएं सम्मानित हुई कार्यक्रम में दयानंद वार्ष्णेय,विपिन सर्राफ, संजीव पूर्व मेंबर,गगन वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, नीलांशु वार्ष्णेय आदि अतिथि रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट