सहसवान। बता दे शाम होते ही राजमार्ग पर बने ढाबे मयखाने की तरह सजाने लगते हैं। जिन पर बड़ी आसानी व वेखोफ होकर शराब का सेवन जमकर कराया जाता है। जबकि कुछ ढाबा संचालकों ने बड़े-बड़े अक्षरों में लिख रखा है। कि यहां शराब पीना सख्त मना है। उसके बावजूद भी यह लोग ग्राहकों को अपनी आवंदानी के चक्कर में शराब का सेवन ढाबों पर बैठा कर करते हैं। जबकि शासन एवं प्रशासन का सख्त निर्देश भी है। की कोई भी ढाबा संचालक अपने-अपने ढाबों पर शराब का सेवन नहीं कराए उसके बावजूद भी ढाबा संचालकों को शासन एवं प्रशासन का कोई खौफ नजर नहीं आता वही बता दें अधिकांश दुर्घटनाएं होना भी शराब का सेवन ही है। जिसके कारण आए दिन मार्गों पर अधिकांश दुर्घटनाएं होती नजर आती हैं। वही बता दें कुछ ढाबा संचालकों द्वारा बरेली मेरठ राजमार्ग पर बड़े वाहनों के लिए भी खड़ा कर दिया जाता है। जिसके कारण तेज गति से आ रहे वाहन आए दिन उन खड़े वाहनों से टकरा जाते हैं। जिसके कारण भी आए दिन दुर्घटनाएं होती नजर आती है। वहीं सूत्रों की माने तो ओवर रेट में भी कुछ ढाबों पर ढाबा संचालकों द्वारा शराब भी उपलब्ध ग्राहकों को करा दी जाती है।