उसावा। छत पर सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत धारण करके एकत्र हुई। वहां भगवान श्री गणेश, शिव और गौरा का पूजन किया। सामूहिक भजन पूजन अर्चन किया गया। सभी सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु की

कामना की और भगवान शिव और गणेश से ऐसी प्रार्थना के साथ चांद निकलने पर चलनी की ओट में चांद के दर्शन किए और अपने पति की दीर्घायु की कामना की। कहा कि सनातन धर्म में पत्नी अपने पति की दीर्घायु की कामना प्रार्थना के साथ पूरे दिन व्रत उपवास रखती हैं।

पूरे दिन किसी भी स्थिति में अन्न जल ग्रहण नहीं करती। जब निर्धारित समय पर चंद्रमा निकलता है चंद्रमा के दर्शन होते हैं तब पूजा पाठ के उपरांत अपने पतिदेव के मस्तक पर तिलक और पूजन करके चरण स्पर्श के साथ अपने पति के हाथों अपने करवा चौथ व्रत का पारायण

करती है। यह परंपरा युगों युगों से चली आ रही. है। ऐसी परंपरा का निरवहन सनातन धर्म में सभी सुहागिन करती हैं। अपने पति की दीर्घायु की प्रार्थना इसलिए की जाती है कि सभी मातृशक्ति अपने इष्ट से दिन-रात प्रार्थना करती है की पति के जीवित रहते रहते मोक्ष प्राप्त हो। अर्थात विधवा जीवन यापन ना करना पड़े।

ऐसे महत्वपूर्ण व्रत का महत्व सभी नर और नारी जानते हैं। आज महिलाओं ने चंद्रमा के दर्शन किए। अपने घर जाकर अपने पतिदेव की पूजा अर्चना के पश्चात पति के हाथों में व्रत का पारायण किया। इस मौके पर महिला मंडल श्वेता गुप्ता रेखा गुप्ता काजल सिंह खुशबू गुप्ता सौम्या गुप्ता आदि महिलाओं ने भाग लिया।

रिपोर्ट बिक्की गुप्ता