उपजा के जिलाध्यक्ष बने विनोद भारद्वाज प्रदीप शर्मा महामंत्री घोषित. उत्तरप्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध हुआ चुनाव

बदायूँ । उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उपजा की एक बैठक बदायूँ क्लब बदायूँ में आयोजित हुई, बैठक में उपजा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बदायूँ जिले से आये तमाम पत्रकार बन्धुओं व बदायूँ के वरिष्ठ पत्रकारों से सलाह करके बदायूँ जिले की इकाई की निर्विरोध घोषणा की। जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर विनोद भारद्वाज को वहीं जिला महामंत्री के रूप में प्रदीप कुमार शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री का सभी पत्रकार साथियों ने फूल मालाओं से स्वागत कर करतल ध्वनि से हर्ष व्यक्त किया।
जिला संरक्षक के रूप में जिले के वरिष्ठ पत्रकार- मुन्ना बाबू शर्मा, मुन्ना लाल गुप्ता, सुशील धींगड़ा, अशोक खुराना व एसके मल्होत्रा को चुना गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष केबी गुप्ता को , जिला संगठन मंत्री संदीप तोमर, जिला कोषाध्यक्ष अंश गुप्ता (मयूर) जिला सचिव के रूप में राजीव सिंह पटेल व राजेश मिश्र को चुना गया। वहीं बिसौली तहसील के अध्यक्ष की जिम्मेदारी हृदयेश तिवारी को व मंत्री हिमांशु उपाध्याय को बनाया गया, बिल्सी अध्यक्ष की जिम्मेदारी रवेंद्र रवि को व मंत्री की जिम्मेदारी अतुल वार्ष्णेय को दी गई है। सहसवान तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी नीरज सक्सेना को व मंत्री महेंद्र सक्सेना को बनाया गया है। दातागंज तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सतीश सक्सेना को मंत्री अंशू को बनाया गया है। विधिक सलाहकार महेश गिरि को बनाया गया है।जिलाध्यक्ष बनते ही विनोद भारद्वाज ने अपने सम्बोधन में सभी पत्रकार बन्धुओं को आश्वस्त किया कि वह उनके हित के लिये सदा संघर्ष करते रहेंगे, उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे जिले का भ्रमण कर सभी कमेटियों का गठन किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के बरिष्ठ पत्रकार मुन्ना बाबू शर्मा ने की,


इस दौरान राशिद खान, दीपक दीपक ठाकुर, पुनीत सिंह,शिवकुमार,उमेश राठौर,राशिद अली खान, सुमित कुमार सक्सेना नीरज गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता विनय कुमार ,हर्षित दीक्षित आयुष्मान सक्सेना, अभय माहेश्वरी जावेद, प्रमोद गुप्ता , राजेश बाबू, मयूर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।