सम्भल। बहमन पब्लिक स्कूल सिरसी में विद्यालय के मैनेजर अली अकबर रतनसी द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया इस विज्ञान प्रदर्शनी में एडमिनिस्ट्रेटर असगर अली शाह, निर्देशिका मैम ताहिर उज जमा ,विद्यालय के प्रधानाचार्य शोभित कुमार रस्तोगी , उप

प्रधानाचार्य मोहम्मद ऑन नकवी ,कोऑर्डिनेटर मैम शबाना नाज उपस्थित रहे ।इस विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के कल्पना हाउस ,इकबाल हाउस ,आर्यभट्ट हाउस, कलाम हाउस के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान संबंधित विभिन्न प्रकार के मॉडल बना कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।


जिसमे चंद्रयान 3 का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। इस विज्ञान प्रदर्शनी में इकबाल हाउस को विजेता घोषित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और

विज्ञान के क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन करने का आवाहन भी किया इस विज्ञान प्रदर्शनी को सफल बनाने में साइंस अध्यापक आफरीन कुरैशी, इस्लाम अहमद, जीशान अंसारी, आशी रस्तोगी, मुदस्सिर अली, आलिया मैम तथा विद्यालय के पीआरओ साहिब अली उर्फ लॉजी का विशेष योगदान रहा है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट