उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर श्याम बिहारी मिश्रा के आशीर्वाद के साथ उनके पुत्र प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा प्रदेश में जगह-जगह भ्रमण करती हुई शाहजहांपुर और शाहजहांपुर से चलकर बदायूँ पहुंची। बदायूँ के वैभव लॉन में जनपद के सभी सम्मानित व्यापारियों ने उपस्थित होकर ए प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री आदि का शानदार स्वागत किया।
व्यापारी स्वाभिमान यात्रा के आगमन के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला संरक्षक महेश चंद गुप्ता (पूर्व राज्य मंत्री ) व नगर विधायक बदायूँ द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई
एवं जनपद की लोकप्रिय सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य का विशेष सानिध्य मिला।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष माननीय दीप माला गोयल बिल्सी नगर अध्यक्ष ज्ञानबती सागर पति ओम प्रकाश सागर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मुकुंद मिश्रा और प्रदेश के महामंत्री राजेंद्र गुप्ता प्रदेश मंत्री संजीव वार्ष्णेय एवं जिला अध्यक्ष कवि गुप्ता जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता एवं जिला कोषाध्यक्ष हरि कृष्ण वर्मा के साथ जिले के युवा अध्यक्ष अवधेश लड्ढा महेश्वरी एवं जिला उपाध्यक्ष युवा राहुल शर्मा, युवा जिला कोषाध्यक्ष राहुल महेश्वरी बदायूँ नगर के नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहू, जीतू नगर महामंत्री गगनदीप अरोड़ा व नगर कोषाध्यक्ष नितेश वार्ष्णेय जी एवं युवा टीम के नगर अध्यक्ष राजन पटेल नगर महामंत्री शेखर साहू नगर कोषाध्यक्ष अंकुश शर्मा के साथ-साथ इसलामगंज निवासी श्याम गुप्ता सचिन गुप्ता , सखानू निवासी दीपक गुप्ता ,चंदन गुप्ता बिसौली नगर कमेटी के माननीय निर्भय गुप्ता , अमित शर्मा जगत कमेटी जितेन श्रीवास्तव , मोहम्मद असलम अंसारी उझानी उमेश राठौर ,नीरज शर्मा म्याऊं नरेंद्र सिंह ,विनय प्रकाश प्रताप रघुवंशी उसावा के धनु लाल गुप्ता , नारायण गुप्ता अलापुर के अशोक गुप्ता, हर्षद गुप्ता बिल्सी नगर से डीके गुप्ता कुलदीप गुप्ता , शुभम उपाध्याय आदि के अलावा जनपद और नगर के विभिन्न पदाधिकारी और सम्मानित व्यापारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया एवं व्यापार मंडल की व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का फूलों की वर्षा करके प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री को फूल माला पहनकर शानदार स्वागत किया।
आज ऐसे विशेष मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महिला टीम की घोषणा की।


जिसमें मधु अग्रवाल प्रबंधिका तिथोनस इंटरनेशनल स्कूल उझानी को महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद और डॉक्टर ममता नौगरैया को महिला प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री एवं नीना सिंह पत्नी डॉक्टर रविंद्र सिंह को जिला मंत्री एवं नूतन रस्तोगी को जिला उपाध्यक्ष के साथ-साथ डॉक्टर प्रतिभा गुप्ता एडवोकेट को सदस्य महिला प्रकोष्ठ बनाया जिसे पूरी सदन ने गर्मजोशी से स्वागत किया सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य एवं पूर्व मंत्री माननीय महेश सिंह गुप्ता ने भव्य और सफल आयोजन की प्रशंसा की व पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक भारतीय ने जोरदार व्यापारी हित के नारों के साथ अपना शानदार भाषण दिया और कार्यक्रम की सफलता और भव्य आयोजन के लिए व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
भोजन की उत्तम व्यवस्था के लिए भी नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहू को प्रदेश अध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
जिला अध्यक्ष के गुप्ता एवं युवा जिला अध्यक्ष अवधेश लड्ढा महेश्वरी ने सभी दूध रस से आए सम्मानित व्यापारियों का हृदय से स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में एक विशाल आयोजन करने की घोषणा की ।
जिसमें जनपद के सभी व्यापारियों को बुलाकर उनका सम्मान करना और उनकी समस्याओं का त्वरित निदान करने के लिए प्रत्येक नगर स्तर पर व्यापार मंडल का कार्यालय अतिशीघ्र स्थापित किया जाएगा ।