बदायूॅं। इंदौर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समूह उड़ान के वार्षिकोत्सव में बदायूॅं के साहित्यकार व शिक्षक राजवीर सिंह ‘तरंग’ को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डा. विकास दवे द्वारा सम्मानित किया गया। डा. दवे ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि साहित्यकारों का गीत, गज़ल, कहानी व लेखों के माध्यम से समरसता विमर्श की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि आ. अल्का मिश्रा जी, आ. सीमा अग्रवाल जी व आ. रंजीता सहाय ‘अशेष’ जी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उड़ान प्रमुख आ. सरोज सिंह ‘परिहार’ द्वारा की गई। इस अवसर पर एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से पधारे साहित्यकारों ने काव्यपाठ किया। राजवीर सिंह ‘तरंग’ की रचना को मंच व दर्शकों के द्वारा खूब सराहा गया।

“कसौटी पर समय की सब भरोसे टूट जाते हैं।
बड़ी ही सादगी से लोग दिल को लूट जाते हैं।।
यही दस्तूर दुनिया का मियां सदियों पुराना है।
नए जब दोस्त मिलते हैं पुराने छूट जाते हैं।”

इस उपलब्धि पर बदायूॅं जनपद के अनेक शिक्षकों व साहित्यकारों ने उन्हें बधाईयाॅं व शुभकामनाऍं प्रेषित की।