सम्भल। मकान गिरने से परिवार के लोग दबे, पति पत्नी व बच्चे हुए घायल ,कराया गया अस्पताल में भर्ती पत्नी को रात हुई थी प्रसव पीड़ा बेटी का हुआ जन्म सुबह चार बजे भरभराकर गिरा मकान, सोते हुए लोगों पर गिर मकान नवजात बच्ची को नहीं आई कोई खरोच, मां के दिमाग मे लगी चोट।

सम्भल हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवादा सराय तरीन में एक मकान भरभराकर गिर गया। रविवार को हुई लगातार बारिश ने अपना असर दिखाया। मकान के मलबे में गृहस्वामी उसकी पत्नी व बच्चे दबकर घायल

हो गए। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रविवार को हुई बारिश ने अपना केहर बरपाया है। सोमवार की सुबह चार बजे सरायतरीन पुलिस चौकी के समीप मोहल्ला नवादा

निवासी शानू का मकान गिर गया। मकान में शानू अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता था। विशेष बात ये की रात में ही उसकी पत्नी निशा के प्रसव पीड़ा हुई और उसने एक पुत्री को जन्म दिया। नए मेहमान के घर मे

आने की सभी को खुशी थी। लेकिन इससे पहले कि सुबह होती तड़के चार बजे अचानक पूरे परिवार पर घर गिर गया। सभी लोग घर के मलबे में दब गए। शोर

सुनकर मोहल्ले के लोग जागे, सभी ने मलबे को हटाना शुरू कर दिया। घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां से घयल ग्रह स्वामी शानू को चंदौसी अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।


घायलों में शानू, उसकी पत्नी निशा, पुत्र अल्फेज़ 12 वर्ष, फ़ायज़ा 10 वर्ष, व रहमान हैं। गनीमत रही कि मासूम नवजात को कोई चोट नहीं आई है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट