अर्णब गोस्वामी के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कराएंगे और अर्णब की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। मुंबई कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष भाई जगताप ने शनिवार को उत्तर मध्य मुंबई में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में यह घोषणा की।मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुंबई के सभी पुलिस थानों में रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कराएंगे और अर्णब की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। मुंबई कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष भाई जगताप ने शनिवार को उत्तर मध्य मुंबई में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में यह घोषणा की,जगताप ने कहा कि अर्णब गोस्वामी मुंबई पुलिस से बचने के लिए इन दिनों मुंबई छोड़ दिल्ली में रह रहा है। अगर मुंबई में उसके खिलाफ हर पुलिस स्टेशन में देशद्रोह का केस दर्ज होगा, तो मुंबई पुलिस उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर मुंबई लाने पर मजबूर होगी।सोमवार से होगी शुरुआत-जगताप ने कहा कि अर्णब के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कराने की शुरुआत वह खुद करेंगे। उन्होंने कहा कि वह खुद और मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरणजीत सिंह सपरा सोमवार को आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में अर्णब गोस्वामी के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कराएंगे।खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप-भाई जगताप ने कहा कि अर्णब गोस्वामी ने अपने चैनल की टीआरपी बढ़ाने के लिए खुलेआम देश की सुरक्षा से जुड़ी खुफिया जानकारी को अपने चैनल पर उजागर करके देश के साथ गद्दारी की है। ऐसे गद्दार को माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि बालाकोट पर हुए आतंकी हमले से पहले और उसके जवाब में पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी स्ट्राइक से पहले ही अर्णब गोस्वामी तक कैसे पहुंची? इस बारे में मोदी सरकार ने न तो अब तक कोई खुलासा किया है और न ही अर्णब के खिलाफ कोई कार्रवाई की है। यह इस बात का सबूत है अर्णब और मोदी सरकार के बीच गहरी सांठगांठ है। अर्णब बीजेपी के दलाल के रूप में काम कर रहा है।

By Monika