■ भारतीय पर्यटकों की सुविधा के लिए बेलहिया में बना वाटर पार्क,मनोरंजन के लिए दर्जनों गेम

सोनौली महराजगंज : गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है ऐसे में भारतीय सरहद सोनौली से मात्र आठ सौ मीटर की दूरी पर बेलहिया कस्बे में खुला लुम्बिनी एम्यूजमेंट पार्क एड रिसोर्ट भारतीय पर्यटकों के लिए चिल करने का एक नया ठिकाना हो सकता है।इसे विशेष तौर पर भारतीय पर्यटको को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें भारतीयों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मंगलवार को एक प्रेस मीट में इसकी जानकारी देते हुए रिसोर्ट के संचालक नीरज भुसाल ने बताया कि 28 अप्रैल से यह रिसोर्ट पूर्ण रूप से संचालन में आ जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय पर्यटकों को देखते हुए सरहद के निकट इसका निर्माण किया गया है। साथ ही इसमें भारतीय पर्यटकों को विशेष सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 6 बीघा के क्षेत्रफल में बने इस रिसोर्ट में वाटर पार्क, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हाल, कांफ्रेंस हाल, के साथ मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए  सामुद्रिक छाल, रेन डांस, क्रेजी रिमर, क्रो मजा के साथ पाँच गेमिंग जोन्स मौजूद है। परिवार और युवाओं के लिए अलग अलग व्यवस्थाएं की गई हैं।

इस मौके पर नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद शर्मा, महेंद्र कुमार श्रेष्ठ, भीष्म प्रसाद न्योपने, विष्णु प्रसाद शर्मा, कुल प्रसाद न्योपने, नरेस केसी, कमल भुसाल, पुष्पराज पौडेल, लोकनाथ भंडारी,नारायण आचार्य सहित तमाम होटल व्यवसाई लोग मौजूद रहे।

नौतनवां तहसील प्रभारी दीपक बनिया