मूसाझाग( बदायूँ)। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आवाहन पर महर्षि कश्यप व महाराजा निषाद गुहराज की जयंती के पर पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष उदयवीर शाक्य की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे महापुरुषों के चित्रो पर माल्यार्पण किया गया।
जिलाउपाध्यक्ष उदयवीर शाक्य ने कहा कि कश्यप ऋषि प्राचीन वैदिक ॠषियों में प्रमुख ॠषि हैं जिनका उल्लेख एक बार ॠग्वेद में हुआ है। अन्य संहिताओं में भी यह नाम बहुप्रयुक्त है। इन्हें सर्वदा धार्मिक एंव रहस्यात्मक चरित्र वाला बतलाया गया है। एंव ऐतरेय ब्राह्मण के अनुसार उन्होंने विश्वकर्मभौवन नामक राजा का अभिषेक कराया था। ऐतरेय ब्राह्मणों ने कश्यपों का सम्बन्ध जनमेजय से बताया गया है। शतपथ ब्राह्मण में प्रजापति को कश्यप कहा गया है।

उन्होंने कहा निषादराज निषादों के राजा का उपनाम है। वे ऋंगवेरपुर के राजा थे, उनका नाम गुह था। निषाद वंश के थे चतुर्वर्णो पञ्चमों निषाद: और उन्होंने ही वनवासकाल में राम सीता तथा लक्ष्मण को अपने नगर में रात्रि विश्राम का आश्रय दिया था। हम सभी समाजवादी साथी इनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं।

इस मौके पर संतोष कश्यप,के.के. साहू, प्रदीप गुप्ता, ध्रुव यादव, सुभाष यादव, ओमवीर सिंह, संजय कश्यप,पूनम कश्यप, मिथलेश कश्यप, मान्यता कश्यप, अनीता कश्यप, ममता कश्यप, बेबी कश्यप, रिंकी कश्यप, राधा कश्यप, रामा कश्यप, सुनीता, सुमन कश्यप,पुशपा, मुन्नी देवी, शास्त्र धन देवी, चारू सविता अंबेडकर, आरती ठाकुर, ईमा, इजहार फरीन, शायद बानो आदि मौजूद रहे।