सम्भल। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार में हिंदू जागृति महिला मंच की ओर से सामूहिक महा आरती का आयोजन किया गया। इससे पूर्व भजन, कीर्तन, सत्संग तथा भगवान शिव परिवार का पूजन अर्चन किया गया।

सम्भल मे कोट पूर्वी के सप्त सागर तीर्थ पर स्थित श्री सरथलेश्वर महादेव मंदिर पर हिंदू जागृति महिला मंच की ओर से भगवान गणेश एवं महादेव शिव की सामूहिक महा आरती का आयोजन किया गया।
पंडित अजय शुक्ला ने मुख्य यजमान मीनू रस्तोगी से भगवान शिव एवं उनके परिवार का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन कराया। रुद्राभिषेक किया गया। सामूहिक भजन, कीर्तन का गायन हुआ। सत्संग भी हुआ। सभी भक्तों को संबोधित करते हुए हिंदू जागृति महिला मंच की जिला अध्यक्ष एवं आज के कार्यक्रम की मुख्य यजमान मीनू रस्तोगी ने कहा कि भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। उनकी कृपा से राई का पर्वत और पर्वत की राई कभी भी बन सकती है। भगवान शिव को शंकर, भोले, बाबा, महादेव, रुद्र आदि अनेक नामों से पुकारा जाता है। उनके पूजन अर्चन से सद्गति मिलती है। पवित्र श्रावण मास के सोमवार में पूजन अर्चन करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपनी बात रखते हुए जिला महामंत्री रूपाली गुप्ता ने श्रावण माह और सोमवार का विशेष महत्व बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने अपने हाथों में सजी हुई आरती की थाली लेकर आस्था श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव एवं उनके परिवार की महा आरती का सस्वर गायन किया। शिव भक्तों पर सामूहिक रूप से पुष्प वर्षा की गई और भगवान शिव की जय जयकार के साथ जयघोष किया गया। सरिता गुप्ता, आशा गुप्ता, सुनीता यादव, नीरू चाहल, शोभा गर्ग, रूपाली गुप्ता, ज्योति गुप्ता, शालिनी रस्तोगी, मंजू रावत, शिवानी मेहरोत्रा, गंगा रानी रस्तोगी, रजनी गुप्ता, रानी मोंगिया,आदि अनेक भक्तगण महाआरती में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन पंडित शक्ति निधि उपाध्याय ने किया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

You missed