बरेली/बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत में जनपद बदायूँ,पीलीभीत ,शाहजहांपुर, बरेली के सैकड़ों की संख्या में हरी टोपी धारी टिकैत के मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह और मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के कुशल नेतृत्व में दामोदर पार्क से आयुक्त कार्यालय तक पहुंचे। पुलिस ने टोपी वालों को रोकने कोशिश मगर नाकाम रही पुलिस से भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों से तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस के हाथ पैर फूल गए।


पुलिस ने उच्च अधिकारियों को फोन पर सूचना दी प्रभारी निरीक्षक समेत भारी संख्या में पुलिस बल चौकी चौराहा पहुंचा। वयोवृद्ध मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह से तीखी नोकझोंक हुई पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए बंद करने की धमकी दी।भारतीय किसान यूनियन की भीड़ और उग्र हो गई और तेवर बदल गए। मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह और मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना,मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष पीलीभीत वेद प्रकाश शर्मा सहित दर्जनों नेताओं ने पुलिस की हरकत से आक्रोशित होकर जेल जाने को तैयार हो गए जिससे पुलिस के हाथ पैर फूल गए आनन-फानन में सिटी मजिस्ट्रेट अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल मंडल आयुक्त कार्यालय पर पहुंच गई प्रतिनिधिमंडल के लिए बुलाया गया इससे पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा हम किसान हैं शांति पूर्वक अपनी बात कहने आए हैं कोई दंगाई नहीं है। अराजक तत्व नहीं है। हम अपनी समस्या को लेकर आए हैं। आयुक्त से अपनी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए 27 मई हमारी मासिक पंचायत होती है। हम पीलीभीत की समस्या जो प्रमुख रूप से है। नहरों की सफाई होनी चाहिए बागों से किसानों को बचाना चाहिए।हमें जंगली शेर हर वर्ष दर्जनों किसानों का शिकार करते हैं। जंगली जानवरों द्वारा हमारी फसलें उजाड़ दी जाती हैं।इन समस्याओं को लेकर आज हम मंडलायुक्त से वार्ता करना चाहते थे।परंतु हमें नहीं लगता यह आजाद मुल्क है। हमें अपनी बात कहने के लिए परमिशन की जरूरत होती है। इस अवसर पर वयोवृद्ध बरेली के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा हम अपनी बात उघैती विद्युत कटौती को लेकर परेशान हैं।दो 2 घंटे बिजली मिल रही है। बदायूँ क्षेत्र में ककराला क्षेत्र हो म्याऊं क्षेत्रों सहसवान ब्लाक हो हर जगह वोल्टेज कम है। ज्यादा फाल्ट हो रहे हैं। किसानों को विद्युत नहीं मिल रही है। किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है।उसकी फसलें नेस्तनाबूद हो रही हैं। इस दर्द को लेकर हम मंडलायुक्त के यहां गुहार करने के लिए आए है। मंडलायुक्त हमारी पुकार को सुनेगी और हमारी समस्याओं से हमें निजात दिलाएंगे परंतु पुलिस प्रशासन हमारी साथ अपराधी जैसा व्यवहार कर रहा है। इस अवसर पर मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा देश आजाद हो चुका है।देश का अन्नदाता कितनी मुसीबतों से गुजर रहा है उसे गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है। बिजली नहीं मिल रही है शासन द्वारा कर्जा जबरन वसूल किया जा रहा है। अन्य दाताओं को जेलों में डाला जा रहा है। ब्रिटिश हुकूमत से भी ज्यादा हम लोगों पर जुल्म ढाया जा रहा है। आखिर ऐसा क्या अन्नदाता ने गुनाह कर दिया किसानों के कर्जा को लेकर अधिकारी उनके गांव में लाउडस्पीकर लगाकर जमीनों को नीलाम करने का ऐलान करके किसानों की इज्जत उतारने का काम कर रहे हैं। अन्नदाता पर इतना बड़ा जुल्म हो रहा है और सरकार किसान सम्मान निधि की बात करके उन्हें सम्मान देने की बात करती है।

यह कौन सा मजाक उड़ाया जा रहा है। श्री सक्सेना ने कहा कि इस समय किसान बेमौसम बरसात से बर्बाद हो चुका है। किसी भी कीमत पर किसान किसी तरीके का कर्ज देने में असमर्थ है।किसान की नीलामी रोकी जाए किसान को कर्ज माफी दी जाए जिसका ऐलान प्रधानमंत्री ने किया विद्युत घरेलू बिल भी ग्रामीण क्षेत्रों के माफ किए जाएं टूवेल के बिल भी माफ नहीं किए गए हैं सिर्फ घोषणा बनकर रह गई है। इस तरह के जुमलो से काम नहीं चलने वाला है। किसानों के साथ झूठ बोलकर धोखा देना शर्मनाक बात है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों से प्रशासन ने बड़ी सूझबूझ से काम लिया बड़े नेताओं के लिए उन्होंने मनाया और अपने आला अधिकारियों के लिए सूचना दी आनन-फानन में सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जायसवाल आयुक्त कार्यालय पहुंची और उन्होंने किसानों के ज्ञापन लिए तथा मंडलायुक्त के मीटिंग हॉल में बैठकर प्रतिनिधिमंडल से एक एक बिंदु पर वार्ता हुई।गौवंश को गौशाला भेजा जाए गाय बहुत नुकसान कर रही हैं। पीलीभीत में नहरों की सफाई कराई जाए व यूरिया के साथ नैनो यूरिया जबरदस्ती ना दी जाए किसान की सहमति पर ही उसे नैनो यूरिया दी जाए लगभग 2 दर्जन से अलग-अलग समस्याओं का ज्ञापन मंडल अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल व सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीलीभीत वेद प्रकाश शर्मा, बरेली मंडल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष लालू मिश्रा, सतपाल वर्मा, संतराम प्रदेश सचिव शिवराज सिंह, युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी बरेली, युवा जिलाध्यक्ष रमाकांत उपाध्याय, सहसवान ब्लाक अध्यक्ष महिपाल सिंह यादव, म्याऊं ब्लॉक अध्यक्ष सुपट्टर सिंह, कल्याण सिंह राठौर, भूपेंद्र सिंह, पप्पू सैफी, ब्लॉक अध्यक्ष सालारपुर बृजपाल प्रजापति, साबिर हुसैन ,सुरेश दीवान,प्रेमपाल सिंह म्याऊं युवा ब्लॉक अध्यक्ष,सुनील शर्मा, हरी राम किशन, वीरपाल, दिनेश यादव आज सैकड़ों की संख्या में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन की सूझबूझ के कारण ही हरी टोपी वालों से टकराव होने से बचा। अधिकारियों ने बड़े ही शांति पूर्वक वार्ता करके किसान नेताओं को गुस्सा शांत कराया मंडलायुक्त के यहां एक बार के लिए छावनी में तब्दील हो गया था। मंडल आयुक्त कार्यालय भारी पुलिस फोर्स बुलाकर पीएसी की भी गाड़ी बुलानी पड़ी किसान काफी आक्रोशित थे गुस्साए किसानों के लिए अपर आयुक्त व सिटी मजिस्ट्रेट की सूझबूझ से वार्ता शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई।