बदायूँ : शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में दातागंज रोड स्थित गांव अहोरामई में चल रहे चार दिवसीय 24 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन। यज्ञ स्थल पर गर्भोत्सव, यज्ञोपवती, विद्यारंभ और दीक्षा संस्कार आदि संपन्न हुए। दर्जनों गांवों के साधु संतों, ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने सूक्ष्म जगत के परिशोधन और लोककल्याणार्थ यज्ञ भगवान को विशेष
आहुतियां समर्पित कीं।


शांतिकुंज से आए टोली नायक परमेश्वर साहू ने कहा कि शांतिकुंज से निकल रही ज्ञान गंगोत्री की निर्मल धारा से मनुष्य का अंतकरण पवित्र हो रहा है। दूषित चिंतन और भ्रष्ट आचरण को सुधारने का ब्रह्माशास्त्र है। बच्चों को श्रेष्ठ | संस्कार देकर उदात्त और महान बनाएं।
सहायक टोली नायक विनोद कुमार नेताम ने कहा कि आध्यात्मिक उपचार का नाम ही संस्कार है।

यह श्रेष्ठ संस्कार गुरू का सानिध्य पाकर बिना मोल मिलते हैं। मनुष्य विषम परिस्थितियों में भी संमार्ग ही चुनता है। इस मोके पर रोली राठौर, दिनेश कुमार, रोहित, ललिता, शिवा, उत्पल, जैनेंद्र, विनोद पाल, अंजू, दीपा, रूपा, रजनीश, नंदनी,अमित पटेल, अखिलेश कुमार, मिथलेश, शिव कुमार पटेल, पूजा, गीता पाली, अभय, आयुष पटेल, संजय साहू, सुधीर पटेल, बीना देवी, गजेंद्र सिंह, दीक्षा पटेल आदि मौजूद रहीं।