जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास खण्ड क्यारा के ग्राम-मंझा में गौ आधारित प्राकृतिक खेती की जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन..

जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में आज विकासखण्ड क्यारा के ग्राम मंझा में गौ आधारित प्राकृतिक खेती की जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन


जिलाधिकारी ने रासायनिक खादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव, भूमि की उर्वरा शक्ति के कमजोर होने के कारण भूमि को बंजर होने के सम्बन्ध में चिंता व्यक्त करते हुए पर कृषकों से रासायनिक खाद का कम से कम प्रयोग किये जाने की अपील करते हुए रसायन के अधिक प्रयोग से पानी के जल स्रोतों के दूषित होने पर भी चिंता व्यक्त की गयी। उन्होंने कहा कि कम लागत से प्राकृतिक खेती अपनाने पर विशेष जोर देते हुए रसायनिक उर्वरक/कृषि रक्षा रसायन के स्थान पर गाय के गौ मूत्र से बनने वाले उत्पादों के प्रयोग करते हुए रसायन रहित फसलों की खेती की जायें। जिससें कृषकों को रसायन रहित कृषि उत्पादों की अधिक मूल्य पर बिक्री कर कृषक अपनी को आय बढ़ा सकते है। कृषकों से फसल चक्र बदलते हुए लैमन ग्रास की खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया साथ ही कम लागत की मिलेटस फसलों के उत्पादन किये जाने की भी अपील की गयी। जिलाधिकारी ने कृषकों से ग्रुप बनाते हुए प्राकृतिक खेती करने का सुझाव किया गया तथा डी-कंपोजर का प्रयोग कर त्वरित डी-कम्पोजिंग कर सकते है।


प्रतिभागी कृषकों को भूमि संरक्षण अधिकारी विनोद कुमार यादव ने जल संरक्षण की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी ने खरीफ बीजों पर अनुदान एवं उपलब्धता के साथ-साथ खरीफ की तैयारी की जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक डॉ0 दीदार सिंह द्वारा कृषकों से पी0एम0 किसान योजनान्तर्गत भूमि अंकन एवं एन0पी0सी0आई0  अपील की गयी। कृषकों को श्री धान्य (मिलेटस) के अधिक से अधिक उत्पादन हेतु जागरूक किया गया तथा रागी बीज के मिनीकिट जिलाधिकारी ने कृषकों को निःशुल्क वितरित कराया। इसके अतिरिक्त गौ आधारित प्राकृतिक खेती के फायदे बताते हुए इसे अपनाने हेतु कृषकों से अपील की गयी। उप कृषि निदेशक ने उपस्थित कृषकों को जानकारी दी गयी कि पी0एम0 किसान योजना के अन्तर्गत दिनांक 21.05.023 से 10.06.2023 तक भूमि अंकन हेतु सरकार द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जायेगा। सभी कृषक बन्धु अपनी लैंड सीडिंग अवश्य करा लें साथ ही बैंक खाते का आधार सीडेड/एन0पी0सी0आई0 से लिंक अवश्य करा लें। इसके साथ ही उप कृषि निदेशक द्वारा कृषकों से फसल बीमा योजना की जानकारी एवं फसल बीमा के लाभ के बारे में अवगत कराया गया, साथ ही अनुरोध किया गया कि सभी कृषक बन्धु अपनी फसलों का बीमा अवश्य करायें।


डॉ0 राकेश पाण्डेय कृषि वैज्ञानिक के0वी0के0 आई0वी0आर0आई0 ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती के बारे में जीरो बजट खेती के बारे में कृषकों को जानकारी देते हुये बताया कि प्राकृतिक खेती कर रहे कृषक अपने उत्पादों को विदेशो में विक्रय कर सकते है, जिससे कृषकों की आय में वृद्वि होगी। कृषि विज्ञान केन्द्र आई0वी0आर0आई0 में 01 एकड़ के जैविक खेती, आग्रेनिक खेती एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती के फसलों के प्रदर्शन से सम्बन्धित जानकारी हेतु भ्रमण कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।    प्राकृतिक खेती में उपयोग करने वाले उत्पाद धनजीवा अमृत, बीजा अमृत एवं गौमूत्र के प्रयोग करने से सम्बन्धित जानकारी भी उपलब्ध करायी गयी। डॉ0 पांडेय द्वारा कीटनाशक/फफूंदी नाशक के उपयोग से हो रहे है नुकसान के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं इनके उपयोग न करने की अपील की गयी।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं मनरेगा, खण्ड विकास अधिकारी, क्यारा, कृषि विभाग से उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, के0वी0के0 आई0वी0आर0आई0, कृषकों/एफ0पी0ओ0 ओमप्रकाश, श्री विजय पटेल, सर्वेश कुमार, डॉ0 राम कुमार आर्य, किसान एग्रो प्रोड्यूसर क0लि0 एवं सु0 श्री नूपुर दत्ता, आदि के साथ विकासखण्ड-क्यारा के ग्राम मंझा के साथ-साथ निकटवर्ती ग्रामों के कृषकों के द्वारा प्रतिभाग किया। प्रबुद्ध कृषकों/एफ0पी0ओ0 द्वारा इस विषय में अपने अनुभव एवं जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर प्रतिभागी कृषकों को जानकारी उपलब्ध करायी गयी।