बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन के कर्मठ जुझारू वरिष्ठ नेता चौधरी सूरज पाल सिंह निवासी गांव मेवली की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।भारतीय किसान यूनियन में शोक की लहर दौड़ गई। मेवली गांव के लिए जिले भर के बड़े पदाधिकारी रवाना हो गए।
मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह व मंडल के प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार जिला प्रभारी झाझन सिंह ब्लॉक सहसवान अध्यक्ष महिपाल सिंह यादव जिले के वरिष्ठ नेता चौधरी सुरेंद्र सिंह महिपाल सिंह चौधरी रमेश सिंह भूपेंद्र सिंह चौधरी जगदीश सिंह राजाराम आदि लोग उनके निवास स्थान पर पहुंचे शोक श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए भारतीय किसानों की तरफ से जिले के प्रभारी वयोवृद्ध नेता झाझन सिंह के द्वारा किसान यूनियन का झंडा उनके पार्थिक शरीर पर डाला गया पार्थिक शरीर पर मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने भी शोक श्रद्धांजलि अर्पित की अंत्येष्टि में हजारों की संख्या में लोगों उपस्थित रहे। क्षेत्रीय विधायक बृजेश कुमार सिंह ने पहुंचकर आर्य समाज पद्धति से विधि विधान मंत्र उच्चारण करके से उनकी अंत्येष्टि की गई नम आंखों द्वारा भाकियू नेताओं ने अपने प्रिय साथी के लिए विदाई दी।


इस अवसर पर मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा हमने अपना एक ऐसा साथी को खो दिया। जो हमेशा एक आवाज पर तैयार रहता था। उघैती से लेकर जो सड़क घटिया निर्माण हो रहा था। अभी फरवरी में चौधरी सूरज पाल सिंह द्वारा ही आंदोलन करके एक बड़ी सड़क के निर्माण के लिए मंजूरी दिलवाई गई थी। सड़क नाधा तक जाएगी श्री सक्सेना ने कहा यह संघर्षशील जुझारू नेता थे। इन्होंने मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह के द्वारा उघेती विद्युत घर बिसौली से लेकर विद्युत की तार और पोल की व्यवस्था आंदोलन का पूरा भार संभाला था। इनकी यादें हमेशा आती रहेंगी भारतीय किसान के लिए बहुत बड़ी क्षति हुई है।इसको पूरा नहीं किया जा सकता इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक बृजेश कुमार सिंह यादव ने कहा स्वर्गीय सूरजपाल सिंह हमारे 2003 वर्ष से मित्र रहे हैं।उन्होंने सहकारिता में हमारे साथ काम किया है। हम उनकी यादों को भुला नहीं सकते हम उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आए हैं। किसान नेता के लिए आज हजारों की संख्या में लोगों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।