मोदी सरकार द्वारा राहुल का आवास खाली कराने हेतु नोटिस जारी होने के बाद शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर अपने घर पर “मेरा घर राहुल गांधी का घर” लिखे पोस्टर चिपकाए ज्ञात हो की एक ऐसा नेता जिनके नाना ने अपना पैतृक घर देश को समर्पित कर दिया हो और जिनके पिताजी और दादी ने अपने प्राणों की आहुति देश के लिए निछावर कर दी हो उस बलिदानी परिवार के नेता पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद आदरणीय राहुल गांधी के घर को खाली कराने का नोटिस मोदी सरकार द्वारा दिया गया है।जिस पर पूरे देश के लोगों ने सहानुभूति दिखाते हुए हजारों की संख्या में अपने घरों पर “मेरा घर राहुल गांधी का घर है” लिखें बैनर पोस्टर लगाकर देश को बता दिया की राहुल गांधी देश के लोगों के दिलों में बसे हैं और उन्हें घरों की कमी नहीं है। देश के हजारों लोगों के घर आज राहुल गांधी का घर बन गए हैं।

इसी अभियान के अंतर्गत आज शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर मेरा घर राहुल गांधी का घर लिखी तख्तियां लगाई और संदेश दिया कि आदरणीय राहुल गांधी जी हमारे घर आपके घर हैं आप हमारे दिलों में बसते हैं आप देश के लिए लड़ रहे हैं भ्रष्टाचार के खिलाफ बोले हैं आप महंगाई के खिलाफ लड़ रहे हैं बेरोजगारी के खिलाफ लड़ रहे हैं करोड़ों करोड़ों दलितों की आवाज बनकर आप सीना तान कर खड़े हैं आप अकेले नहीं हैं पूरा देश आपके साथ हैं।


इस अवसर पर शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद ,अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष शिव किशोर गौतम ,अल्पसंख्यक के प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, आरिफ तुर्की ,जिला चेयरमैन आरिफ खान तनवीर, जिला महासचिव सुभानी ,आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर तख्ती लगाकर कहा मेरा घर राहुल गांधी का घर है।

रिपोर्ट खलील मलिक