मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को फर्रुखाबाद, प्रयागराज और अलीगढ़ में भ्रष्टाचार के मामले मे कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एक तत्कालीन अपर जिलाधिकारी, तत्कालीन उप जिलाधिकारी सहित 5 अधिकारियों पर कार्रवाई का हंटर चला दिया,लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी के आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी है।मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को फर्रुखाबाद, उन्नाव और प्रयागराज में भ्रष्टाचार के मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एक तत्कालीन अपर जिलाधिकारी, तत्कालीन उप जिलाधिकारी सहित 5 अधिकारियों पर कार्रवाई का हंटर चला दिया।फर्रुखाबाद के तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जद में तत्कालीन अपर जिलाधिकारी, तत्कालीन प्राचार्य डायट रजलामई और फर्रुखाबाद कोषागार के एक लेखाकार आए हैं।इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश हो गए हैं।दरअसल 2015-16 में यहां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शैक्षिक सत्र 2015-16 के दौरान खाद्यान्न आपूर्ति में भ्रष्टाचार हुआ था।इसकी पुष्टि जांच में हुई थी।होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती में अनियमितता-वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती में गंभीर अनियमितता, कदाचार, अपकृत्य के दोषी तत्कालीन उपजिलाधिकारी, प्रयागराज (संप्रति, उपजिलाधिकारी, उन्नाव) की दो वेतनवृद्धि स्थायी रूप से रोकते हुए परिनिन्दित करने के आदेश दिए हैं।आरोप है इन्होंने भर्ती प्रक्रिया में शैक्षिक प्रमाण पत्रों के मिलान करने, आरक्षण के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने और अंतिम परिणाम जारी करने से पहले परिणम परीक्षण करने के दायित्व निर्वहन में अनियमितता की।

By Monika

Влияние дня недели, в котором вы Решите загадку за 7 секунд: поиски Пандо, 45-летняя угадка, Люди с полным зрением Загадка, которая заставит вас подумать: в 10 секунд вы Невероятные способности: люди смогут увидеть
slot thailand