उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर कई दिन से लगातार भारतीय जनता पार्टी अभियान चला रही है और इन अभियानों में किसानों के बीच महिलाओं के बीच व्यापारियों के बीच मजदूरों के बीच जाकर के पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता के समक्ष रख रहे हैं


इसी क्रम में आज भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय के निर्देशन व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के नेतृत्व में जनपद बदायूं के 51 वार्डों में मिशन रोजगार के अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न हुए हैं पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों में भाग लेकर के युवाओं को संबोधित किया और योगी जी की सरकार में जिस प्रकार से युवाओं को रोजगार दिया गया उन सब का बखान युवाओं के बीच में किया गया। और युवाओं को अधिक से अधिक

योजनाओं का लाभ लेने व दिलाने हेतु भी प्रेरित किया गया ।भारत को विश्व में सर्वोच्च स्थान पर स्थापित करने में युवाओं को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का आभास कराया गया ,यदि भारत का युवा राष्ट्रवाद को आदर्श मानकर आगे बढ़ेगा निश्चित ही भारत बहुत जल्द विश्व गुरु बन जाएग।।
कार्यक्रम में निम्नलिखित जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने भाग लिया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने का काम किया ।।