सम्भल। मे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति (भारत) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह बड़े उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें कहा कि महिलाओं के बिना समाज और राष्ट्र का विकास असंभव है। इसमें प्रदेश की 21 समाज सेवी महिलाओं को महिला सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति द्वारा समिति के राष्ट्रीय संरक्षक/ सलाहकार मुशीर खां तरीन के आवास तरीन कैम्पस चौधरी सराय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की शुरुआत समिति के राष्ट्रीय संरक्षक/ सलाहकार डॉ मूलचंद दालभ, त्रिवेदी प्रकाश सर्राफ, मुशीर खां तरीन, सुलतान मौ खां करीम व राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की समारोह के मुख्य अतिथि डॉ मूलचंद दालभ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संपूर्ण विश्व की महिलाएं देश,जात पात, भाषा, राजनितिक, सांस्कृतिक भेदभाव से हटकर एक जूट होकर इस दिन को मनाती हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पीछे महिलाओं के संघर्ष की कहानी है। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति भारत की एक मात्र एक ऐसी संस्था है जिसमें महिलाओं को समानता से भी अधिक सम्मान मिला हुआ है। जिसमें अस्सी प्रतिशत महिलाएं उच्च पदों पर आसीन हैं।


समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम ने महिला शक्ति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि परिवार की शक्ति नारी है, राष्ट्र की शक्ति नारी है। महिलाएं पुनः इतिहास दोहरा रही है। महिला दिवस अब लगभग सभी विकसित और विकासशील देशों में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं को उनकी क्षमता, सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक तरक्की दिलाने व उन महिलाओं को याद करने का दिन है, जिन्होंने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए अथक प्रयास किए। राष्ट्रीय महासचिव कुसुम ने महिलाओं को उन्हें मिलने वाले अधिकारों सहित जागरूक करने के लिए शिक्षा को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं जितनी पढ़ेगी वह उसी प्रकार देश का नाम रोशन करेंगी। महिलाएं जितनी साक्षर होती जायेगी उनकी शक्ति बढ़ती जायेगी। विशेष अतिथि त्रिवेदी प्रकाश सर्राफ ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जिन्हें बराबरी का अधिकार देना उनके साथ न्याय होगा।


इसके साथ ही समारोह में मुशीर खां तरीन, सुलतान मौ खां कलीम, महाप्रबंधक रूबी, उपाध्यक्ष नाहिद रजा, प्रबन्धक रजनी कान्ता चौहान, डॉ शहजाद अहमद, डॉ मौ शावेज़, डॉ मौ इरफान खान, डॉ प्रदीप कुमार त्यागी, डॉ जिकरूल हक, डॉ राष्ट्र बर्धन, रहीस अहमद आदि ने भी महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने की मांग की। समारोह में धनेश्वरी वार्ष्णेय, मेहताब जहां, शशिबाला गौतम, नाहिद रजा, रजनी कान्ता चौहान,मन्जू सक्सेना, कुसुम, रूबी, चिंकी दिवाकर, साक्षी शर्मा, भारती ठाकुर, दीक्षा ठाकुर, साधना सरगम, रानी, तेजस्वी, अंशु चौहान, उपासना शर्मा, ममता रानी, रेनू गुप्ता व रेनू सिंह समेत प्रदेश की 21महिलाओं को महिला सशक्तिकरण सम्मान वर्ष 2023 से हरद्वारी लाल गौतम, मुशीर खां तरीन, डॉ मूलचंद दालभ, त्रिवेदी प्रकाश सर्राफ, सुलतान मौ खां कलीम, डॉ शहजाद अहमद, डॉ मौ शावेज़, डॉ जिकरूल हक, डॉ मौ इरफान खान, डॉ प्रदीप कुमार त्यागी, आमिर हुसैन, रहीस अहमद, शाने आलम, भूपेंद्र सिंह आदि ने सम्मानित किया। समारोह के अंत में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम, राष्ट्रीय महासचिव कुसुम व मुशीर खां तरीन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

सम्भल से खलील मलिक