बदायूँ।भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व चौधरी सौदान सिंह, मंडल उपाध्यक्ष युवा जिला अध्यक्ष अमर पाल सिंह यादव का प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले संभल जिले के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर कोल्ड स्टोर हादसे में किसानों कि दर्दनाक मौत हुई है। उनके परिजनों से की मुलाकात सुबह 10:00 बजे तक एक व्यक्ति का शव पहुंचा था।परिजन विलाप कर रहे थे। शवों के लिए कई जिलों में भेजा गया है ऐसा परिजनों के द्वारा बताया गया है। प्रशासन मृतकों के परिजनों के लिए शव नहीं देखने दे रहा है।जिलाधिकारी संभल के लिए उनकी गैर अनुपस्थिति में जिला मुख्यालय बहजोई में मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। अगर परिजनों के लिए सम्मान जनक तरीके से शवों के लिए नहीं सौंपा गया। तो भारतीय किसान यूनियन 25 मार्च के लिए बहजोई जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देगें।

उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी व 25 लाख मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग की गई है।संभल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।भारतीय किसान यूनियन के बरेली मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने इस हादसे का जिम्मेदार जिला प्रशासन को ठहराया है।उन्होंने कहा जिस तरीके से बिना मानक के शीतगृह में निर्माण कार्य हुआ उससे यह प्रतीत होता है कि यह मौत घर बनाया गया था।जिन दीवारों में उसके गाटर लगे हुए हैं।वह मात्र 3 इंच से भी कम गहरी जगह में लगे हुए थे।ओवरलोडिंग कैसे हुई क्या कर रहे थे।जिला उद्यान अधिकारी ने कैसे इस बिल्डिंग को पास कर दिया था इससे संबंधित इंजीनियर से सवाल बहुत हैं।ऐसी घटना की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसलिए समय रहते सभी शीत भंडार की जांच की जानी चाहिए प्रदेश भर में जिस तरीके से आलू की भंडारण चल रहा है। यह फिर से किसी हादसे के लिए दावत दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार के लिए अभी भी समय है इस तरह की घटना न घटित इसके लिए पहले से ही प्रशासन के लिए सख्त कदम उठाना चाहिए।


मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह का आरोप है।कि जिस तरीके से 24 घंटे में प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। वह बेहद नंदनीय हैं।अभी तक मात्र 20 लोगों के लिए निकाल पाए हैं। जिसमें मृतकों की संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं हो पा रही है।तथा शवों के लिए छुपाया जा रहा है और दूसरे जिलों के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुःखद घटना है।इसमें गरीब मजदूर किसानों की मौत हुई है।उनके परिजनों का क्या हाल है। अब उनकी जीविका का कैसे चलेगी सवाल यह पैदा होता है। इसलिए भारतीय किसान यूनियन बरेली मंडल के द्वारा मांग की गई है।मृतक के परिवार के लिए एक सरकारी नौकरी व 25 लाख मुआवजा सरकार द्वारा दिया जाए दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। शुक्रवार को बदायूं से भारतीय किसान यूनियन के चौधरी सूरज पाल सिंह युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव तेजपाल सिंह भीमसेन समेत कई लोग मौजूद रहे। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा यह प्रदेश की बड़ी घटना है।मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा शीघ्र ही इन मृतकों के लिए मुआवजा स्वरूप 25 लाख रुपया ,एक सरकारी नौकरी देने की घोषणा की जानी चाहिए। 20 मार्च दिल्ली के लौटने के बाद इस घटना में मृतकों को लेकर संग्राम छेड़ा जाएगा। इस घटना की पूरी जानकारी हाईकमान के लिए दे दी गई है।तथा चौधरी राकेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता के लिए इस घटना पर मृतकों के परिजनों को राहत नहीं मिली तो उन्हें बुलाया जाएगा और संभल जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा इस घटना में बदायूं के भी दर्जनों लोग फंसे हुए हैं।अभी तक एक मृतक दिलशाद की घोषणा हुई है।जो बदायूं के आसपास के गांव का रहने वाला है।जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि कोल्ड स्टोर हादसे में अब तक 14 लोगो की दुःखद मौत हुई है।10 ज़िंदा बचे हैं हादसे में 24 लोगों की दबे होने की सूचना मिली थी सभी को निकाल लिया गया हैं।