हरप्रसाद मंदिर में बंदरों को भगाने के लिए करेंट वाले और ब्लेड वाले तार लगाने पर पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने थाना कोतवाली में दी तहरीर। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने अपनी तहरीर में कहा की मंदिर भगवान का घर कहा जाता है और भगवान ने ही सभी जीवों को बनाया है, मंदिर किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं हो सकती। और भगवान के घर में आने से किसी को नहीं रोका जा सकता। मंदिर के संचालक ने ये तार लगाकर भगवान और धर्म का मजाक बना दिया है। ऐसा कोई भी पुजारी जो जीवों पर अत्याचार करता है वो कभी मंदिर में बैठने लायक नहीं हो सकता। भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड ने और वन विभाग ने पहले से एक नोटिस जारी किया है जिसमे इन तारों को लगाना अवैध बताया गया है। इन तारों को लगाने पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी बदायूं का आदेश है की कहीं भी ब्लेड वाले तार नहीं लगाए जाएंगे। मंदिर के संचालक ने सभी आदेशों की अवहेलना भी की है। इस पर पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने कार्यवाही की मांग की है।

इस मामले को लेकर उन्होंने कहा की अगर हाई कोर्ट तक जाना पड़ा तो जायेंगे।