गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे जनपद में उत्साह, हर्ष उल्लास व उमंग के साथ मनाया गया

मंडलायुक्त ने कमिश्नरी कार्यालय में किया ध्वजारोहण

मंडलायुक्त ने कहा कि आज हम सभी लोग 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं यह बड़े ही गर्व की बात है

मंडलायुक्त ने कहा कि आज संकल्प में भी लेना चाहिए कि अंतिम पायदान पर बैठे हर गरीब परिवारों की सहायता करें

चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, लोकतंत्र को मजबूत करने का दायित्व भी समान रूप से सभी नागरिकों का है, इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें

गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे जनपद में उत्साह, हर्ष उल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी इमारतों को पूर्व संध्या पर प्रकाशमान किया गया। समस्त शासकीय, अर्ध शासकीय भवनों पर प्रातः ध्वजारोहण हुआ और संविधान में उल्लिखित संकल्प को दोहराया गया। महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण हुआ तथा देश के अमर शहीदों को नमन कर माल्यार्पण किया गया।  
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार ने कमिश्नरी कार्यालय में ध्वजारोहण किया और उपस्थित लोगों के साथ राष्ट्रगान किया। इसके बाद मंडलायुक्त ने संविधान संकल्प को उपस्थित लोगों के साथ दोहराया। इसके बाद मंडलायुक्त ने कमिश्नरी परिसर के शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात मंडलायुक्त, अपर आयुक्त प्रशासन, अपर आयुक्त न्यायिक, संयुक्त विकास आयुक्त, उपायुक्त खाद्य ने कमिश्नर परिसर में अमरूद का पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया।


मंडलायुक्त ने कहा कि आज हम सभी लोग 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहे है यह बड़े ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान ने हमें मूल अधिकार प्रदान किया है साथ-साथ नागरिक कर्तव्य भी बताए हैं, हमें अपने अन्दर कर्तव्यबोध के भाव को सदैव जीवित रखना होगा। उन्होंने कहा कि हमें कितनी कुर्बानियों के बाद स्वतंत्रता प्राप्त हुई, इसे हमेशा याद रखना चाहिए। भारत को आजादी के बाद हर क्षेत्र में विकास हुआ जैसे आर्थिक क्षेत्र, सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र और विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में विशेषकर रहा है। इसके बावजूद भारत का विकास लगातार जारी है। जब तक भारत में आर्थिक सामाजिक समानता के लक्ष्य के साथ-साथ भारत वैश्विक शक्ति के रूप में न स्थापित हो जाए। उन्होंने कहा कि आज के दिन भारतीय संविधान की संरचना हुई और 26 जनवरी 1950 को इसे अंगीकृत किया गया। भारत का हर व्यक्ति इसी संविधान के अन्तर्गत हमारे अधिकार सुनिश्चित और सुरक्षित किए गए हैं। ये अधिकार ही हैं जिनकी बदोलत हम लगातार तरक्की कर रहे है, लेकिन अभी भी आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि अंतिम पायदान पर बैठे हर गरीब परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं को लाभ मिले तथा उनको सुरक्षा प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति जिस पद पर बैठकर कार्य कर रहे हैं उस पद पर बैठ कर अपने कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित कर राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें।


मंडलायुक्त ने कहा कि संविधान प्रदत्त अधिकारों के अंतर्गत सभी मतदाताओं का दायित्व है कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, लोकतंत्र को मजबूत करने का दायित्व भी समान रूप से सभी नागरिकों का है, इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन अरूण कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जयसवाल, उपायुक्त खाद्य राजन गोयल, कमिश्नरी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया और भारतीय संविधान के संकल्प को दोहराया

हमारे देश के संविधान में सभी धर्म जाति के लोगों को एक समान अधिकार दिए गए। यही हमारे संविधान की सबसे बड़ी विशेषता है

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शाल उढ़ाकर सम्मिनित किया

जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। उसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ राष्ट्रगान तथा भारतीय संविधान के संकल्प को भी दोहराया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है। उन्होंने कहा कि भारत के वीर सपूतों के त्याग व बलिदान ने अंग्रेजों की गुलामी से भारत को आजाद कराया, इसके बाद भारतीय संविधान की संरचना हुई और 26 जनवरी 1950 को इसे अंगीकृत किया गया। भारत गणराज्य बना। उन्होंने कहा कि संविधान में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान में सभी धर्म जाति के लोगों को एक समान अधिकार दिए गए। यही हमारे संविधान की सबसे बड़ी विशेषता है।


जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे संविधान की सबसे बड़ी खुबसुरती विविधता में एकता है। उन्होंने कहा कि इससे हमारे लोकतंत्र सशक्त माना जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान पूरे विश्व के विभिन्न देशों से विशेषताएं लिया गया है, जिसके चलते यह विश्व का लिखित सबसे बड़ा संविधान है। उन्होंने कहा कि हमोर संविधान में सामाजिक, आर्थिक, न्याय के साथ-साथ धार्मिक स्वतंत्रता की बात की गई है। उन्होंने कहा कि इसी संविधान मूल्यों के तहत आज राजनीतिक, आर्थिक तकनीकी के विकास की महत्वपूर्ण शक्ति बन गया है। उन्होंने कहा आज भारत की बातें दुनिया के मंचों पर सुनी जाती है तथा भारत विश्व राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह ताकत हमको भारतीय संविधान से मिलता है। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शाल उढ़ाकर सम्मिनित किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ऋतु पुनिया, अपर जिलाधिकारी नगर डा. आर.डी. पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त) संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार पाण्डेय ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कर्मचारी तथा समाजसेवी आदि उपस्थित रहे

प्रेस क्लब में हर बार की तरह की 74 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

: प्रेस क्लब में हर बार की तरह की 74 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी अखिलेश चौरसिया , पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार , सूचना अधिकारी योगेश प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर पवन सक्सेना ने सभी अधिकारीयों को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंटकर सभी को सम्मानित किया। बरेली के सबसे सीनियर व बयोवृद्ध पत्रकार शंकर दास जी को लाइफ टाइम एचीवमेंट एवार्ड से सम्मानित किया गया। विकास सक्सेना ने उनका परिचय दिया। उपजा अध्यक्ष डा. पवन सक्सेना ने एसएसपी से उनका परिचय कराया।

एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश को एक जिम्मेदार मीडिया की जरूरत है। मीडिया में केवल नकारात्मक खबरें प्रसारित नहीं होना चाहिए बल्कि सकारात्मक खबरें भी आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छी चीजें कम वायरल होती है नेगेटिव चीजें कम वायरल होती है। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हर मनुष्य को यह सोचना चाहिए कैसे अपने अंदर की सफाई कर सकते है। वही उपजा अध्यक्ष डा. पवन सक्सेना ने कहा कि गवर्नेस के तीन माडल हमने देखे, एक में राजा और प्रजा यानी राजशाही, फिर गुलामी या कहें कि कालोनियल या उपनिवेशकाल। फिर लोकतंत्र। लोकतंत्र में हम बने नागरिक। लेकिन यह लोकतंत्र ऐसा नहीं है कि एक दिन मिल गया फिर यूं ही चलता रहेगा। इसको हर दिन बचाकर रखना है। बचाने के काम में मीडिया एक प्रमुख रोल निभाता है। इसलिए आज सभी की बड़ी जिम्मेदारी है।

संतोष गंगवार ने कहा कि देश मोदी जी की अगुवाई में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्हें विश्वास है आने वाला समय देश के लिए मंगलकारी और सौभाग्यशाली रहेगा। उन्होंने उपजा प्रेस क्लब की भी तारीफ की। सूचना अधिकारी ने कहा कि उनका मानना है कोरोना काल में सबसे बड़े कोरोना योद्धा मीडिया बंधू है क्योंकि हर आदमी जब अपने लिए अलगाव में रख रहा था तब मीडियाकर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली और जनता की आवाज बनी।

कार्यक्रम में बरिष्ठ पत्रकार अलोक गुप्ता “सिटिल” आज तक रीजनल इंचार्ज कृष्ण गोपाल “राज,” रनदीप सिंह, विकास साहनी, कुमार विनय, विकास सक्सेना, अरविंद कुमार,अनूप मिश्रा, नीरज आनंद, मलिक राजपूत, संजीव गंभीर, जय प्रकाश राजपूत, जनार्दन आचार्य, धर्मेन्द्र रस्तोगी, अयाज खान, आलोक गुप्ता सिटिल, अमित शर्मा, सुरेश रोचानी, विजय सिंह, मुनीर आलम, सुनील शर्मा, विशाल गुप्ता, आलोक शंखधार, प्रवीन शंखधार, आरके जोशी, महेन्द्र मनुज, धीरू यादव, विशन आर्या, सचिन श्याम भारतीय, विवेक मिश्रा, राजन चौधरी, ताहिर बेग, विजय सिंह, सौरभ शर्मा, मुकेश तिवारी, विवेक मिश्रा, शुभम ठाकुर, फहीम करार, मोहित मासूम, विकास सक्सेना, गुलरेज, दीपक कुमार, गुडविन मसीह, शैलेन्द्र सक्सेना, दिव्यतोष समेत बड़ी संख्या में पत्रकारों व समाज के प्रमुख गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लोकतंत्र रक्षक सेनानी व वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र अटल ने किया। अंत में महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया तथा भोजन पर आमंत्रित किया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर निगम द्वारा स्वच्छता रैली का किया गया आयोजन

आज गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर निगम द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया, उक्त रैली में आयुक्त बरेली,जिला अधिकारी नगर आयुक्त महोदय उपस्थित रही, नगर निगम द्वारा नगर निगम के सामने स्वयं सहायता समूह द्वारा बेस्ट पार्ट स्टाल लगाए गए कार्यक्रम में आयुक्त व जिलाधिकारी ने समस्त स्टाल का निरीक्षण किया साथ में समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों को देखा,नगर आयुक्त ने बुके देकर आयुक्त महोदय व जिलाधिकारी महोदय का स्वागत किया,आयुक्त महोदय व जिलाधिकारी महोदय के साथ नगर आयुक्त महोदय ने स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,स्वच्छता रैली में सभी विभागों उद्यान विभाग,संपत्ति विभाग,स्वास्थ्य विभाग,निर्माण विभाग,ने अपने संसाधनों द्वारा रैली में प्रदर्शन किया,कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव,अपर नगर आयुक्त सर्वेश कुमार गुप्ता,एडीएम सिटी आरडी पांडे,BDA सचिव योगेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता,एडीएम एफआर संतोष बहादुर सिंह,पुलिस अधीक्षक यातायात राम मोहन सिंह,अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी लोग मौजूद रहे