24 करोड़ से बनेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, अप्रैल से चलाने की तैयारी

नगर आयुक्त ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट जल्द चलाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर साफ सुथरा होगा शहर, जल्द मिलेगी कूड़े से निजात

5 लाख टन कूड़े का निस्तारण करेगा सथरापुर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

नगर निगम द्वारा गरीब बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के किए गए पूर्ण इंतजाम

रोड पर कूड़ा डालने वालों को वीडियोग्राफी सोशल मीडिया पर होंगे अपलोड

जहां पहले फैलता था कूड़ा अवधारणा सेल्फी प्वाइंट

160 करोड़ से अर्बन हाट कन्वेंशन,हैंडीक्राफ्ट सेंटर का निर्माण 33 करोड़ से तैयार हो रहा है ऑडिटोरियम,

बरेली के लोगों को जल्द ही कूड़े से मिलेगी निजात

शहर से प्रतिदिन निकलता है 4.45 लाख टन कूड़ा

उत्तरायणी मेले के सहयोग से नगर निगम द्वारा निकाली गई स्वच्छ सर्वेक्षण रैली,

बरेली,शाहजहांपुर बॉर्डर पर सथरापुर में 24.18 करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बन रहा है। उसका 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो गया है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को अप्रैल से चलाने की तैयारी चल रही है। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने अधिकारियों के साथ प्लांट का जायजा लेकर उसे जल्द चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की शासन से तीन किस्त जारी हो चुकी हैं। आखिर किस्त रह गई है। काम करने वाली टीमों को लगाया गया है। जल्दी प्लांट को चलाया जाएगा। पांच लाख टन प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण की नगर निगम के आधुनिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की क्षमता है।

शहर में प्रतिदिन निकलता है 4.45 लाख टन कूड़ा

नगर आयुक्त ने बताया कि सथरापुर में बनाया जा रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की क्षमता पांच लाख टन प्रतिदिन की है। जबकि शहर से करीब 4.45 लाख टन कूड़ा हर रोज निकलता है। नगर निगम की टीमें डोर टू डोर कालोनियों में जाकर कूड़े को इकट्ठा करती हैं। सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग स्टोर किया जाता है। इसके बाद उन्हें गाड़ियों में लोड कर बाकरगंज निस्तारण के लिए ले जाया जाता है। शहर में निकलने वाले कूड़े से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट कूड़े की क्षमता ज्यादा है। प्लांट चलने के बाद कूड़े को शहर से सथरापुर में ले जाया जाएगा।

6 फरवरी 23 को खुलेगा टेंडर, सात कंपनियों ने लिया हिस्सा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का 20 फीसदी काम बकाया है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को रफ्तार देने के लिए नगर आयुक्त निधि गुप्ता ने पुराना टेंडर निरस्त कर दिया था। इसके बाद नई टेंडर प्रक्रिया में सात बड़ी और अनुभवी कंपनियों ने हिस्सा लिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एमएलसी चुनाव की आचार संहिता की वजह से टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। 6 फरवरी को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की टेक्निकल और प्राइस विड के टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद नई कंपनी को आगे की जिम्मेदारी दी जाएगी। इससे कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को तेजी से चलाने की दिशा में काम किया जा सके।

महत्वपूर्ण स्थानों पर रैन बसेरा व अलाव की हुई समुचित व्यवस्था

नगर निगम द्वारा बढ़ती सर्दी में ठिठुरते निर्धन और बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरे,कंबल और अलाव की व्यवस्था कराई हैं। जनपद बरेली में नगर निगम, बरेली द्वारा 07 महत्वपूर्ण स्थानों पर 415 क्षमता के रैन बसेरो की व्यवस्था
हरून नगला शेल्टर होम,अयूब खॉ चौराहा,छोटी बिहार, बाकरगंज,बदायूँ रोड,प्रेम नगर व सैदपुर हॉकिंस में की गई है है, जिसमें से 20 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी की गयी हैं।
शहर में फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बसअड्डे और सार्वजनिक स्थानों पर सर्दी से ठिठुरने वाले गरीबों को रैन बसेरे में ठहराने की समुचित व्यवस्था के साथ साथ
सार्वजनिक स्थानों पर नगर निगम द्वारा अलाव भी लगवाए गए है

160 करोड़ से अर्बन हाट कन्वेंशन,हैंडीक्राफ्ट सेंटर का निर्माण 33 करोड़ से तैयार हो रहा है ऑडिटोरियम,

इसके अलावा शहरी जीवन यापन को और बेहतर बनाने, उद्यमिता के साथ ही रोजगार को को बढ़ावा देने के लिए शहर में 160 करोड़ से अर्बन हाट, कन्वेंशन सेंटर और हैंडीक्राफ्ट सेंटर का निर्माण कराया गया। इसके अलावा जीआईसी में ऑडिटोरियम और स्टार्ट अप इनक्युबेशन सेंटर, कौशल विकास प्रशिक्षण से शहर के युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए 33 करोड़ की लागत से जीआईसी में तैयार किया गया है। शहरी लोगों की जीवनचर्या को आसान बनाने, महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने के लिए सेफसिटी को बढ़ावा देते हुए इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के जरिए शहर में 1200 सीसीटीवी लगाकर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया गया।

कचरे की जगह पर सेल्फी पॉइंट

जहां पहले फैलता का कचरा वहां पर बन गए हैं सेल्फी प्वाइंट बरेली शहर में जहां जहां पर कूड़े का ढेर दिखता था वहां पर अब नगर निगम द्वारा सजा दिया गया है जहाँ कूड़े के ढेर दीखते थे उस जगह पर सेल्फी प्वाइंट बना दिए गए हैं, जहां पर लोग सेल्फी लेते हुए देखे जा सकते हैं

उत्तरायणी मेले के सहयोग से नगर निगम द्वारा निकाली गई स्वच्छ सर्वेक्षण रैली,

आपको बता दें कि उत्तरायणी संस्थान द्वारा रैली का आयोजन किया गया जिसमें नगर निगम द्वारा तमाम प्रकार की झांकियां निकाली गई जिससे कि लोगों को जागरूक किया जा सके