बदायूं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक महाराष्ट्र औऱ राजस्थान के रास्ते अब उत्तर प्रदेश में शिरकत कर रही है जोकि ग़ाज़ियाबाद, बागपत और शामली जिले से होकर हरियाणा में प्रवेश करेगी। यात्रा में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह बागी ने भी अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ हिस्सा लिया और राहुल गांधी से मुलाकात कर क्षेत्रीय राजनीति पर चर्चा की।