बदायूं। श्रीरामदूत संकट मोचन बालाजी दरबार सम्राट अशोक नगर में नववर्ष के उपलक्ष्य में 31दिसंबर से 1जनवरी तक 24 घंटे अखंड हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिसमें भजन कीर्तन के बाद दरबार में आरती की गई तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। और भक्तों ने कच्चे नारियल फोड़ कर आशीर्वाद लिया। महंत पुष्पेंद्र पुरी महाराज ने बताया कि हनुमान जी कलयुग का जाग्रत देवता भी कहा जाता है और हनुमान जी को कलयुग में जागृत देव माना गया है। इसके साथ ही रामभक्त हनुमान जी चमत्कारी सफलता देने वाले देवता माने गए है। मान्यता के अनुसार वर्तमान समय में भी हनुमान जी शीघ्र अति शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। आज के समय में हनुमान जी सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता माने गए है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्तों द्वारा अनेक प्रयास किये जाते है।इस अवसर पर सचिन वर्मा, भूपेंद्र सिंह,महेंद्र कुमार,चेतन कुमार,नीरज राठौर, सीमा राठौर महिला मोर्चा, नौबत राम कश्यप,परमेश्वरी लाल कश्यप,प्रेम कुमार प्रजापति,राजवीर सिंह विराट,आर्येद्र पटेल, हरर्वेश यादव,सचिन मासूम,आदि भक्तगण बाबा के दरबार में उपस्थित रहे।