नौतनवां: महराजगंज जिले के नौतनवां नगर में नौतनवा महिला महोत्सव भव्य रूप से मनाए जाने की तैयारियां अभी से शुरु हो गई है। महिला महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं की पहचान उनके प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।

महोत्सव आयोजक समिति के अध्यक्ष समाजसेवी राजाराम जायसवाल ने बुधवार को एक एक रेस्टोरेंट में संवाददाता सम्मेलन कर उक्त आशय की जानकारी देते हुए पत्रकारों से कहा कि नौतनवा के एक होटल में होली की शाम को नौतनवा महिला महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें करीब एक हजार से अधिक महिलाओं के हिस्सा लेने की संभावना है।

इस महोत्सव में महिलाएं अपने अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगी। एक हजार से अधिक महिलाओं के बीच गूगल वायस भी मौजूद रहेंगे। जो महिलाओं के सभी प्रश्नों का सीधे-सीधे जवाब देंगे। हालांकि पहले महिलाएं एक दूसरे से प्रश्न और जवाब लेने और देने का कार्य करेंगी। जिस प्रश्न का जवाब महिलाएं नहीं दे पाएंगी उस प्रश्न का जवाब गूगल वायस देगा।

श्री जायसवाल ने गोरखपुर मंडल की सभी महिलाओं से अपील किया है कि महिलाएं होली के दिन अपने घरो में शाम का खाना ना बनाएं और महिला महोत्सव में सभी तरह के वीआईपी भोजनों का स्वाद चखे। महोत्सव में
महिलाओं के सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। पुराने नौतनवा से लेकर राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज तक महोत्सव के नाम की नि:शुल्क बसें चलेंगी।

महिला महोत्सव में महिलाओं के लिए सब कुछ नि:शुल्क रहेगा। लेकिन पुरुष प्रवेश पर ग्यारह सौ रुपए इंट्री शुल्क देना होगा। जबकि बच्चों के लिए 600 रुपये एंट्री शुल्क रखा गया है।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले महिलाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला को सः सम्मान उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।

श्री जायसवाल ने महिला महोत्सव को सफल बनाने के लिए व्यापारी,पत्रकार, समाजसेवी,जनप्रतिनिधि सभी से अपील किया है कि वह इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाए।

उन्होंनें बताया की यह कार्यक्रम गौशाला एवं वृद्धा सेवा समिति तथा उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा।
पत्रकार वार्ता के दौरान उद्योग व्यापार मंडल नौतनवां के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह मौजूद रहे।

नौतनवां तहसील प्रभारी दीपक बनिया की रिपोर्ट