भूमि धोखाधड़ी प्रकरण में विभिन्न अभियोगों में वांछित अन्तर्जनपदीय शातिर जाल-साज व कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा करने के तीन औरआरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मण्डल ने गिरफ्तार करने वाली टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 50,000/- रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की कि घोषण

कोतवाली नगर जनपद गोण्डा में फर्जी जमीन घोटाले के 33 अभियोग पूर्व में पंजीकृत हुए थे। इसके अतिरिक्त 17 मुकदमें और भी पंजीकृत हुए है। जिसमें स्थानीय स्तर पर जांच हेतु एस0आई0टी0 टीम का गठन किया गया था। जिसमे से 28 प्रकरणों की जांच एस0आई0टी0 टीम द्वारा की जा रही है। दिनांक 25.11.2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री आकाश तोमर व अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शिवराज के नेतृत्व में थाना को0 नगर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य अभियुक्त बृजेश कुमार अवस्थी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा 03 और सह अभियुक्तों-01. अनिल सिंह, 02. राकेश त्रिपाठी, 03. महेन्द्र सिंह को मुखबिर खास की सूचना पर जनपद लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने अपने साथी अभियुक्त बृजेश कुमार अवस्थी के साथ मिलकर वादिनी सुन्दरपती पत्नी स्व0 सतीष चन्द्र निवासिनी ग्राम पथवलिया थाना को0 नगर जनपद गोण्डा की जमीन जाल-साज व कूट रचित दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी बैनामा करा दिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-240/16, धारा 419,420,467,468,471,120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत था। उक्त अभियुक्तगण एक शातिर किस्म का अपराधी है जिनके खिलाफ फर्जी जमीन बैनामा कराने के कई अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

  1. अनिल कुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र बहादुर सिंह नि0 मो0 मालवीय नगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
  2. राकेश कुमार त्रिपाठी पुत्र अणिमा पति त्रिपाठी नि0 विष्णु पूरी कालोनी थाना को0 नगर जनपद गोण्डा
  3. महेंद्र प्रताप सिंह पुत्र सुख पाल सिंह निवासी ग्राम सकरौरा थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।