बिनावर/बदायूं। तीन थानों की हद में जब प्रतिबंधित पशु के काटे जाने की सूचना मिली तो तीनों थानों की पुलिस दौड़ गयी। इसके बाद पता लगा कि मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव नाई के पास कुछ अवशेष पाये गये। बिनावर पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।गौकशी की घटना की सूचना पर थानाा सिविल लाइन इंस्पेक्टर, नवादा चौकी के पुलिस कर्मी व बिनावर थाना क्षेत्र सहित कुंवरगांव की पुलिस दौड़ गयी। तीनों थानों की पुलिस पहुंची तो घटनास्थल बिनावर क्षेत्र में होने की पुष्टि हुयी। सिविल लाइन पुलिस व कुंवरगांव पुलिस लौट गयी। बिनावर पुलिस ने मिले अवशेषों को गड्ढे में दफन कराने का काम किया। वहीं पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी होगा उसको जल्द ही जेल भेज दिया जायेगा।

slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini