बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आवाहन पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में पुरानी पेंशन एवं बंद किए गए। भत्ते को बहाल किए जाने सहित 18 सूत्रीय  मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता सत्येंद्र शाक्य जिलाध्यक्ष सिंचाई संघ द्वारा की गई। कार्यक्रम में प्रांतीय पर्यवेक्षक के रुप में इंजीनियर बीएन सिंह द्वारा कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया गया तथा संगठन की आगामी रूपरेखा से अवगत कराया गया। अध्यक्ष से इंजीनियर राज कर्मचारी संघ परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार मंत्री सरोज कुमारी द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। पुरानी पेंशन कर्मचारी के बुढ़ापे की लाठी है क्यों कर्मचारी का मौलिक अधिकार है जब तक पुरानी पेंशन की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक  सभी कर्मचारी निरंतर संघर्ष के लिए तैयार रहें। हमको हर परिस्थिति में अपनी एकजुटता बनाए रखनी है। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सक्सेना इंजीनियर महासंघ आरएन यादव चकबंदी लेखपाल संघ सुमित दीक्षित मातृ शिशु कल्याण संघ माध्यमिक शिक्षक संघ से सूरज मिश्रा, अनिल यादव ने अपने विचार व्यक्त किए।सिंचाई संघ से राम प्रकाश राठौर तथा अन्य विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने राज्य कर्मचारी संघ परिषद के साथ कदम से कदम मिलाकर आगामी समस्त कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का संकल्प लिया कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश शर्मा,शर्प सिंह,सुरेश चंद्र सक्सेना, अन्य सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम का संचालन परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव ने किया।इसके बाद डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा।