इस्लामनगर, बदायूं। नगर पंचायत इस्लामनगर के पूर्व चेयरमैन की पत्नी का सोमवार सुबह में बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 68 वर्ष की थी। नगर पंचायत इस्लामनगर के मोहल्ला बमनपुरी में पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र कुमार लीडर अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह के वक्त उनकी धर्मपत्नी कमलेश गुप्ता का निधन हो गया। वह कई महीनों से बीमारी से पीड़ित थीं। उनका इलाज दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था लेकिन वहां भी उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ था। पूर्व चेयरमैन की पत्नी के निधन की खबर क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक लोगों की भीड़ उनके आवास पर जमा हो गई, सांत्वना दी। दोपहर के बाद में उनका अंतिम संस्कार नदेरी रोड स्थित शमशान घाट में किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे दीपेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ नन्हे भैया ने दी। पूर्व चेयरमैन की पत्नी के निधन पर अंतिम यात्रा में शामिल होने बदायूं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता,सहसवान विधायक ब्रजेश यादव और संभल से भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़कवंशी और नगर व गावों के लोग एवं आसपास के कई नेता पहुंचे और उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना देते हुए इस दुख को सहन करने की कामना की। रिपोर्टर रनजीत कुमार, इस्लामनगर।

slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini