नोडल अधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
 नोडल अधिकारी ने कहा कि बरेली जनपद में 1667 गांव ऐसे हैं जो विगत दिनों से लगातार हो रही वर्षा से प्रभावित हुए थे, जिसमें सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिए कि ऐसे गांव जो वर्षा से प्रभावित हुए हैं उनका एक सर्वे 31 अक्टूबर, 2022 तक करा लिया जाये। उन्होंने कहा कि इस कार्य किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि गौ शालाओं में सभी गायों को सुरक्षित रखा जाए तथा उनके हरे चारे, पानी एवं दवाओं आदि की भी उचित व्यवस्था की जाये।
नोडल अधिकारी को मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में 1666 मलेरिया तथा 126 डेंगू के केस ऐक्टिव है जिस पर नोडल अधिकारी ने डेंगू तथा मलेरिया की दवाओं तथा अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता उचित रखने के निर्देश दिये।

विधायकों को को मिले पूरा सम्मान,

उन्होंने कहा कि विधायकों तथा जनप्रतिनिधियों की शिकायत रहती है कि समस्याएं सम्बंधित तहसील के उप जिलाधिकारी नहीं सुनते है जो कि अच्छी बात नहीं है जिस पर उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को इसमें सुधार करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है गौशाला

पशु चिकित्साधिकारी ने नोडल अधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में 33 गौशालाएं संचालित हैं, जिनमें 8519 गायें आश्रित हैं तथा एक गाय की लम्पी रोग से मृत्यु हो गयी है जिस पर उन्होंने गौशालाओं में रह रही गायों को टीकाकरण तथा दवा की उपलब्धता उचित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गायों के लिये मा. मुख्यमंत्री जी बहुत ही चिंतित रहते हैं तथा इसकी लगातार मॉनिटरिंग भी वह स्वयं करते हैं।

जल्द ही गड्ढा मुक्त हो सारी सड़कें

उन्होंने प्रान्तीय खण्ड पी.डब्लू.डी. को निर्देश दिये कि जिन मार्गों पर वर्षा के कारण गड्ढे हो गये हैं उन मार्गां को गड्ढा मुक्त किया जाये।

उपजिलाधिकारियों को निर्देश जहां पर तैनाती वहीं पर रात्रि विश्राम करे अधिकारी,
उन्होंने समस्त उप जिलधिकारियों को निर्देश दिये कि समस्त उप जिलाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में अवश्य बैठें। और अपनी तैनाती वाले तहसील में ही रात्रि विश्राम करें,
प्लास्टिक पर करें कड़ी कार्रवाई,

नोडल अधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि बच्चों के द्वारा प्लास्टिक के बैन करने पर एक जागरुकता रैली को निकाला जाये, जिससे गांव के अन्य लोग भी उनसे प्रेरित हो सकें। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि जो भी व्यक्ति प्लास्टिक का प्रयोग करते पाया जाए तो उसके विरुद्ध कठोर चालान किया जाये।

स्मार्ट सिटी के कार्यों से दिखे खफा,

नोडल अधिकारी ने कहा कि स्मार्ट सिटी में अभी हमारी स्थिति पीछे चल रही है जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें सुधार करने के निर्देश दिये।

मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश की की तारीफ,
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद में दिशा बरेली का एक ऐप बनाया गया है जिसे अभी तक 52 हजार लोगों ने डाउनलोड किया है। उन्होंने कहा कि इस ऐप में 23 विभाग की 96 योजनाएं संचालित है जिस पर नोडल अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी की प्रशंसा करते हुए इसका पूर्ण डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

दिवाली पर ना रहे कहीं अंधेरा,

उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिये कि दीपावली पर लोगों को बेहतर बिजली की सुविधा दी जाये।

उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण, सचिव, अधिशासी अभियन्ता एवं वन विभाग के चीफ कन्जरवेटर फोरेस्ट एवं डी0एफ0ओ0 के साथ मयूर वन चेतना पार्क का निरीक्षण किया गया।

नोडल अधिकारी  द्वारा पार्क के जीणोद्धार के लिए बरेली विकास प्राधिकरण को कार्ययोजना बनाने के लिए  निर्देशित किया गया। इस सम्बन्ध में उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा मयूर वन चेतना पार्क के सम्भावित ले-आउट के साथ विचार विमर्श किया गया तथा उपाध्यक्ष द्वारा चरणबद्ध तरीके से उक्त पार्क को विकसित करने के लिए सचिव, BDA एवं अधिशासी अभियन्ता को कार्य योजना बनाने के लिए निर्देश दिये गये। 

BDA "Vc" द्वारा  आश्वस्त किया गया कि बरेली शहर वासियों के लिए आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए BDA लगातार काम कर रहा है,

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, बरेली विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जोगिन्दर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बलवीर सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 ललित कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर प्रत्यूष पाण्डेय, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह, उप निदेशक कृषि दीदार सिंह, उपायुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल, एस.पी. यातायात राम मोहन सिंह, वनाधिकारी समीर कुमार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण उमेश चंद्र सोनकर, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chcete se dozvědět tajemství úspěšného pěstování zeleniny na zahradě? Nebo potřebujete tipy na rychlé a chutné recepty? Navštivte náš web plný užitečných rad a lifestylových triků pro každodenní život. Zde najdete inspiraci pro zdravé jídlo, praktické nápady pro domácnost a mnoho dalších užitečných informací. Připojte se k naší komunitě a objevte nové možnosti pro zlepšení kvality života! Teplá terapie brambor: Tajná zbraň Psycholog mluvil o nebezpečí workoholismu Chameleon mění barvu podle interiéru: exotický křik o pomoc, ale Ranní ztuhlost není normou: Co se Tři ingredience, jedna minuta: Milion dobrůt snídaně, která si Vyzkoušejte tyto užitečné triky pro každodenní život a objevte nové recepty pro vaření. Naše články o zahradničení vám pomohou vytvořit dokonalou zahradu. Získejte užitečné rady a tipy, které vám usnadní každodenní život.
slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini