बदायूं। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार के नेतृत्व में बेमौसम बरसात के कारण फसल की बर्बादी से किसानों के भारी नुकसान को देखते हुए किसानों का सभी तरीका का कर्ज पर वसूली रोकी जाए बा किसानों को बड़ा राहत पैकेज केंद्र सरकार द्वारा दिलवाया जाए।किसानों की फसल का 80% नुकसान हुआ है। किसान पूरी तरीके से बर्बाद हो गया है। 5 सूत्रीय ज्ञापन राजस्व अधिकारी डी आर ओ को सौंपा। इस अवसर पर मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा उत्तर प्रदेश सूबे के मुख्यमंत्री को किसानों की तरफ ध्यान देना होगा अगर किसानों की कर्ज वसूली नहीं रोकी गई तो किसान सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा योगी जी केंद्र सरकार से भी बड़ा पैकेज उत्तर प्रदेश शासन के लिए लेकर आए और किसानों के लिए राहत के तौर पर किसानों की कर्ज माफी पूरी तरह की जाए तथा किसानों का जो भी चक्रवर्ती और पैसा ब्याज है उसे माफ किया जाए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंकर धार ने कहा किसान पूरी तरह बर्बाद हो गया है। किसान जीवन चलाने के लिए कोई भी साधन नहीं बचा है।देश में बहुत बड़ी आपदा आई जिसमें किसानों को पूरी तरह उनकी फसलों को नष्ट कर दिया है‌। किसान दाने-दाने को मोहताज है। अपनी फसलें देखकर कई जगह उसने जिले में भी आत्महत्या कर ली है। किसान अपने खेतों की तरफ देखकर सदमे में आ जाता है। कर्जा लेकर उसने जो खेती मैं लगाई है और वही फसलें सब की सब खत्म हो गई हैं। बेमौसम बरसात में किसानों को तबाह कर दिया है। जिला अध्यक्ष ने कहा अगर जिला प्रशासन इसकी पहल शासन से नहीं करता है और शासन किसानों की पुकार को नहीं सुनेगा तो बदायूं से बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा किसान किसी तरह का कर्ज की अदायगी नहीं करेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता झाझन सिंह जिला प्रवक्ता नरेंद्र कुमार सक्सेना कप्तान सिंह, यादव पंडित राम कुमार शर्मा, नगर उपाध्यक्ष सतीश साहू नगर अध्यक्ष हारून गोश राशिद अल्वी पप्पू सैफी दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini